Chaibasa News : चंपुआ वन क्षेत्र में हाथियों का उत्पात, तीन घर तोड़े

Edited by AKASH
Updated:
विज्ञापन

चंपुआ वन क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जारी है. शनिवार रात 32 हाथियों के एक झुंड ने बालीबांध सेक्शन के सोलगेल्डा गांव में भारी तबाही मचायी.

विज्ञापन

चंपुआ.

चंपुआ वन क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जारी है. शनिवार रात 32 हाथियों के एक झुंड ने बालीबांध सेक्शन के सोलगेल्डा गांव में भारी तबाही मचायी. झुंड ने गांव के तीन घरों को तोड़ डाला और भारी मात्रा में धान की फसल भी नष्ट कर दी. ग्रामीणों के अनुसार, झुंड में 14 नर हाथी, 12 मादा हाथी और 6 बच्चे शामिल हैं. ये हाथी पिछले महीने मयूरभंज के रास्ते चंपुआ रेंज में प्रवेश किये थे. शनिवार रात उन्होंने देवशरण गिरि, ध्यानचंद गिरि और निशिकांत गिरि के घरों को पूरी तरह तबाह कर दिया और घरों में रखा चावल खा गए. हाथियों का उत्पात रात भर जारी रहा, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गयी. जान बचाने के लिए कई ग्रामीण घरों से भागकर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को विवश हो गए.खेतों में खड़ी फसल को रौंद डालाहाथियों ने खेतों में खड़ी धान की फसल को भी बर्बाद कर दिया है.

ग्रामीणों के अनुसार, झुंड अभी भी गांव के पास के जंगलों में मौजूद है, जिससे सोलगेल्डा के साथ-साथ साखमदा, मधुपुर, रुगुड़ी और पार्वतीपुर जैसे आसपास के गांवों में भी दहशत का माहौल है. वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर करीबी नजर बनाए हुए है और हालात पर नियंत्रण पाने के प्रयास किए जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola