विधायक ने डीसी को हटाने की मांग को निराधार बताया

Edited by Akarsh Aniket
Updated:
विज्ञापन

विधायक ने डीसी को हटाने की मांग को निराधार बताया

विज्ञापन

मझिआंव. विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने स्पष्ट किया है कि कुछ विरोधी तत्व अपने स्वार्थ साधने और जनता को गुमराह करने के लिए सोशल मीडिया पर यह झूठा प्रचार फैला रहे हैं कि उन्होंने गढ़वा डीसी दिनेश यादव को हटाने की मांग मुख्यमंत्री से की है. विधायक ने इस आरोप को पूरी तरह निराधार और बेबुनियाद बताया. उन्होंने कहा कि कुछ लोग पहले भी जनता को गुमराह करते रहे हैं और अभी भी ऐसा कर रहे हैं, लेकिन जनता सब जानती है. सच्चाई यह है कि डीसी जिले में बेहतर काम कर रहे हैं और आगे भी जनता की भलाई के लिए अच्छे कार्य करने की उनसे अपेक्षा है. विधायक सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता हमेशा जनता का अधिकार, क्षेत्र का विकास और पारदर्शी व्यवस्था रही है और आगे भी रहेगी. उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका काम केवल अफवाह फैलाना है, जबकि विधायक का कर्तव्य जनता की आवाज़ को सशक्त करना है. उन्होंने विरोधियों को चुनौती दी कि यदि उनके पास कोई ठोस सबूत है तो सामने रखें, अन्यथा झूठे आरोप लगाकर जनता को गुमराह करना बंद करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola