ePaper

नहीं हो रही कूड़े के ढेर की सफाई, स्वच्छता अभियान बना खानापूर्ति

Updated at : 25 Sep 2025 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
नहीं हो रही कूड़े के ढेर की सफाई, स्वच्छता अभियान बना खानापूर्ति

आदर्श मध्य विद्यालय और परियोजना बालिका विद्यालय के प्रवेश स्थल पर लंबे समय से पड़े कूड़े का ढेर समय समय पर चलाए जाने वाले स्वच्छता अभियान पर सवाल खड़े करता है.

विज्ञापन

सोनो . प्रखंड मुख्यालय सोनो के हृदयस्थली कहे जाने वाले चौक के समीप स्थित आदर्श मध्य विद्यालय और परियोजना बालिका विद्यालय के प्रवेश स्थल पर लंबे समय से पड़े कूड़े का ढेर समय समय पर चलाए जाने वाले स्वच्छता अभियान पर सवाल खड़े करता है. वर्तमान में प्रखंड में चल रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत साफ सफाई किए जाने के दावे तो किये जा रहे है लेकिन किसी की नजर शैक्षणिक जगह के समीप पड़े इस कूड़े के ढेर पर नहीं जा रहा है. दरअसल 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता के विशेष अभियान के तहत पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि हाथ में झाड़ू लेकर फोटो खिंचवा रहे हैं. स्वच्छता पर लंबा-चौड़ा भाषण भी दिया जा रहा है लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि बाजार हो या स्कूल परिसर हर जगह कूड़े के ढेर और सड़ांध अभियान की सफलता पर सवाल खड़े कर रहे हैं. अभियान के नाम पर जागरूकता रैली और फोटो सेशन जरूर हो रहे हैं, लेकिन नाले-नालियों की सफाई और कचरा प्रबंधन पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा. नतीजा यह है कि स्वच्छता ही सेवा का संदेश अपने उद्देश्य से पीछे रह गया है. आदर्श मध्य विद्यालय के सामने लंबे समय से पड़े कूड़े कचरे से निकलती सड़ांध बच्चों पर क्या असर डाल रही है इससे न तो पदाधिकारियों को मतलब है न जनप्रतिनिधियों को. यहां पढ़ने आने वाले बच्चे रोजाना उसी कचरे के बीच से होकर गुजरने को मजबूर हैं. बदबू और गंदगी से छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक भी परेशान हैं. लोग खुलेआम स्कूलों और गलियों के पास कचरा फेंक रहे हैं. बार-बार शिकायत के बावजूद न तो जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई ठोस कदम उठाया जा रहा है और न ही लोगों की आदतों में सुधार हो रहा है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि नियमित कचरा उठाव और निस्तारण की व्यवस्था की जाए ताकि बच्चों और आम जनता को गंदगी और बीमारियों से राहत मिल सके. आदर्श मध्य विद्यालय के सामने फैली गंदगी और कचरा बीते दुर्गा पूजा के खत्म होते ही देखने को मिला था. दुकानदार जूठे प्लेट व अन्य कचरे और गंदगी को यहां डाल दिए थे. प्रशासन अब भी सजग नहीं हुआ तो पुनः इस दुर्गापूजा खत्म होने पर यह कूड़े का ढेर और भी विस्तृत हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola