चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया नाबालिग
Author Anurag sharan
Updated:
विज्ञापन
सासाराम ग्रामीण. धौडाड थाना क्षेत्र के बाजार से रविवार को पुलिस ने एक नाबालिग को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा है. इसकी जानकारी थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने दी.उन्होंने
विज्ञापन
सासाराम ग्रामीण.
धौडाड थाना क्षेत्र के बाजार से रविवार को पुलिस ने एक नाबालिग को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा है. इसकी जानकारी थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने दी.उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक चोरी की बाइक लेकर बाजार के रास्ते गुजरने वाला है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया.जांच के दौरान एक नाबालिग हीरो पैशन प्रो बाइक लेकर आता दिखाई दिया. पुलिस द्वारा बाइक के दस्तावेज की मांग किये जाने पर उसके पास कोई कागजात नहीं मिले. इसके बाद बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच की गयी, जिसमें नंबर भी वैध नहीं पाया गया.पुलिस ने बाइक को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










