पोखर में डूबकर किशोर की मौत

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

धमदाहा

विज्ञापन

धमदाहा. प्रखंड के ठाढ़ी राजो पंचायत के नंदग्राम वार्ड संख्या 8 में रविवार को 12 वर्षीय एक किशोर की की पोखर में डूबने से मौत हो गयी. मृतक बादल कुमार लोचन ऋषि का बेटा था. बताया जाता है कि बादल अपने साथियों के साथ गांव के बगल के पोखर में नहाने गया था. इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में लोगों ने उसे पोखर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं. सूचना पाकर ठाढ़ी राजो पंचायत के पंचायत समिति सदस्य दिवाकर रंजन उर्फ फंटूस यादव ने तत्काल मौके पर पहुंचे और अंचलाधिकारी को घटना की जानकारी दी. सीओ ने तुरंत कर्मियों को भेजकर मामले की जांच करवाई. इधर, मासूम की मौत से गांव का माहौल गमगीन हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola