मनुष्य शरीर से ही परमात्मा की भक्ति संभव : रेखा दीदी

Edited by ABDHESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

शिवनाथ बाबा का मासिक सत्संग महर्षि मेंहीं आश्रम मिर्जाचौकी में संपन्न

विज्ञापन

मंडरो. संतमत सत्संग समिति विनोबा टोला काली प्रसाद पीरपैंती द्वारा संचालित अखिल भारतीय संतमत सत्संग का मासिक आयोजन महर्षि मेंहीं आश्रम मिर्जाचौकी में रविवार को डाॅ शिवनाथ बाबा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. यह वर्ष 1999 से अनवरत चला आ रहा है. कार्यक्रम में सर्वप्रथम भजन-कीर्तन, स्तुति, विनती सदग्रंथ पाठ और माल्यार्पण हुआ, तत्पश्चात प्रवचन हुआ. वहीं अध्यक्ष चंद्रदेव महतो ने श्रीरामचरितमानस से नवधाभक्ति का पाठ किया. प्रवचनकर्ताओं में स्वामिनी रेखा दीदी, स्वामी अरुणानंद बाबा, ब्रजनंदन बाबा, डॉ शिवनाथ बाबा, अमरेंद्र बाबा, विशन बाबा आदि प्रमुख थे. इस दौरान डॉ शिवनाथ बाबा ने कहा कि अहंकारी को प्रभु का दर्शन नहीं हो सकता. यह सत्संग पिछले 27 वर्षों से संतसेवी व शाही बाबा के लिखित आशीर्वचन से चला आ रहा है. स्वामिनी रेखा दीदी ने कहा कि मनुष्य के शरीर से ही परमात्मा की भक्ति हो सकती है. स्वामी अरुणानंद बाबा ने कहा कि ईश्वर की कृपा से मनुष्य का शरीर मिलता है. ब्रजनंदन बाबा ने कहा कि गुरु की सेवा से ही शबरी को भगवान राम मिले. अमरेंद्र बाबा ने कहा कि शबरी जैसे भजन करने से ईश्वर प्राप्ति होती है. मौके पर हीराचंद महतो, लालू चौधरी, उर्मिला चौधरी, गिरजा चौधरी, नागेश्वर मंडल, मुकेश रजक, अरविंद साह, माधो मंडल, भिखारी साह, सुंदर पंडित आदि सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे. अंत में भंडारे के साथ कार्यक्रम सम्पन्न किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola