Seraikela News : ऑपरेशन सिंदूर की चोट को पाक की आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी - चंपाई सोरेन
Edited by AKASH
Updated:
विज्ञापन
<P><H2>सरायकेला. </H2></P>झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला के बीजेपी विधायक चंपाई सोरेन ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में मिली गहरी चोट को पाकिस्तान की आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी. एक्स
विज्ञापन
सरायकेला.
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला के बीजेपी विधायक चंपाई सोरेन ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में मिली गहरी चोट को पाकिस्तान की आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी. एक्स पर ट्वीट करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने लिखा ” सेना की प्रेस काॅन्फ्रेंस ने ऑपरेशन सिंदूर का पूरा सच सबूतों के साथ दुनिया के सामने रख दिया है. भारतीय सेना ने यह स्पष्ट किया कि यह “नया भारत” आतंकवादियों को उसकी ही भाषा में कई गुना ताकत से जवाब दे रहा है.” विधायक चंपाई सोरेन ने आगे लिखा कि उरी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक, पुलवामा हमले के बाद एयर स्ट्राइक और पहलगाम हमले के बाद हुए ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने घर में घुसकर दुश्मन को गहरी चोट दी है. इसे उनकी आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










