Samastipur News:हड़ताल पर गये स्वच्छताकर्मी व पर्यवेक्षक, सफाई व्यवस्था ठप

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 01 Sep 2025 6:22 PM

विज्ञापन

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड के 19 ग्राम पंचायतों के स्वच्छता कर्मी व पर्यवेक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू पर चले गये हैं.

विज्ञापन

Samastipur News:खानपुर : अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड के 19 ग्राम पंचायतों के स्वच्छता कर्मी व पर्यवेक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू पर चले गये हैं. इससे ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गयी है. इस संबंध में बीडीओ विजय कुमार चंद्रा को हड़ताल पर जाने की सामूहिक सूचना स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं कर्मियों ने दी. ज्ञात हो कि बिहार प्रदेश स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं स्वच्छता कर्मी संघ आठ सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल शुरु किया है. इनक मांगों में स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं कर्मी को पूर्णकालीन करने, पर्यवेक्षकों को न्यूनतम वेतन बीस हजार एवं स्वच्छता कर्मी को न्यूनतम वेतन दस हजार रुपये देने, सेवाकाल को बिना शर्त 60 वर्ष तक के लिए लागू करने, कार्य अवधि में मृत्यु होने पर सरकारी सेवा के तहत मिलने वाले आकस्मिक लाभ एवं आश्रित को अनुकम्पा पर नौकरी का अधिकार एवं ईपीएफ लागू करना शामिल है. प्रखंड स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं कर्मी संघ के प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू शर्मा, सचिव सुबोध कुमार सहनी, उपाध्यक्ष रंजन कुमार, मीडिया प्रभारी यशवंत कुमार चौधरी, सोनू पटेल, मुरारी कुमार पोद्दार, शिव कुमार पासवान, रामनगीना राम, राधेश्याम कुमार राम, दिलीप कुमार, छोटन साफी, आदित्य कुमार, अखिलेश कुमार, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, विजय शंकर चौधरी, मुन्नी देवी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola