Samastipur News:ऋषभ का चयन बिहार टीम में, कोच बनाये गये नवीन
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 01 Sep 2025 6:33 PM
समस्तीपुर के बैडमिंटन खिलाड़ी ऋषभ राज का चयन बिहार जूनियर बैडमिंटन टीम में किया गया है.
Samastipur News:समस्तीपुर : समस्तीपुर के बैडमिंटन खिलाड़ी ऋषभ राज का चयन बिहार जूनियर बैडमिंटन टीम में किया गया है. सीनियर बैडमिंटन खिलाड़ी नवीन कुमार को बिहार बैडमिंटन टीम का कोच नियुक्त किया गया है. जानकारी देते हुए समस्तीपुर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव तरुण कुमार ने बताया कि ऋषभ राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-19) बैडमिंटन टीम में हुआ है. वह अब 4 से 7 सिंतबर तक जमशेदपुर में होने वाले पूर्वी क्षेत्र अंतर राज्य जूनियर (अंडर-19) बैडमिंटन चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे. वहीं सीनियर बैडमिंटन खिलाड़ी रहे जिला बैडमिंटन संघ के कोषाध्यक्ष नवीन कुमार को बिहार सीनियर एवं जूनियर बैडमिंटन टीम का कोच नियुक्त किया गया है. नवीन को बिहार बैडमिंटन टीम का कोच एवं ऋषभ राज का बिहार बैडमिंटन टीम में चयन होने पर समस्तीपुर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष पंकज ज्योति, उपाध्यक्ष एके लाल, केके चांदना, मुकेश कुमार, मुकुंद कुमार, संजीत अग्रवाल, ललन यादव, संयुक्त सचिव नीलेश कुमार, मृत्युंजय, डॉ एके आदित्य, अनिल गुप्ता, अमित गुंजन, डॉ हेमंत कुमार, अमित गुप्ता, रौशन अग्रवाल, अंकुश अग्रवाल, सुजीत कुमार सिन्हा, रोहित अग्रवाल ने उन्हें बधाई दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










