Samastipur News:स्थानांतरित पीओ को सम्मानपूर्वक विदाई

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 01 Sep 2025 6:32 PM

विज्ञापन

प्रखंड मनरेगा सभागार में सोमवार को प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रजनीश कुमार के स्थानांतरण पर मनरेगाकर्मियों ने सम्मान सह विदाई समारोह आयोजन किया.

विज्ञापन

Samastipur News:शिवाजीनगर : प्रखंड मनरेगा सभागार में सोमवार को प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रजनीश कुमार के स्थानांतरण पर मनरेगाकर्मियों ने सम्मान सह विदाई समारोह आयोजन किया. अध्यक्षता जेई अजय कुमार ने की. संचालन पीआरएस शंभू प्रसाद ने किया. कर्मियों ने पीओ श्री कुमार को पाग, चादर और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. इस दौरान जेई धीरज कुमार और डाटा आपरेटर पप्पू कुमार को भी सम्मानित करते हुए विदाई दिया गया. संबोधित करते हुए कर्मियों ने उनके कार्यकाल की सराहना की. मौके पर पीटीए शंभू कुमार यादव, शिव कुमार कश्यप, अंबिका झा, सतीश कुमार, दीपक कुमार, सतीश कुमार, जगदीश पासवान, पीआरएस अरविन्द दास, विजय कुमार, हरिशंकर सहनी, कपिलदेव ताती, अभिमन्यु कुमार, रौशन कुमार, सत्येंद्र कुमार, जितेन्द्र कुमार, नवीन कुमार, डब्लू कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola