Samastipur News:अनुसंधान व एकेडमिक का कार्य भी हुआ डिजिटल : कुलपति
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 26 Sep 2025 5:49 PM
डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में एकेडमिक श्रेष्ठता और अनुसंधान की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिय चिंतन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
Samastipur News: पूसा : डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में एकेडमिक श्रेष्ठता और अनुसंधान की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिय चिंतन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्षीय संबोधन करते हुए कुलपति डॉ पुण्यव्रत सुविमलेंदु पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय ने एनआईआरएफ रैंकिंग, आईआईआरएफ रैंकिंग सहित सभी रैंकिंग में अच्छा स्थान हासिल किया है. उन्होंने कहा कि इससे बेहतर सुझाव मिलेंगे. अब सभी कार्य पूर्ण पारदर्शिता में ई आफिस से हो रहे हैं. विश्वविद्यालय के एकेडमिक और अनुसंधान के कार्य भी डिजिटल हो गये हैं. अनुसंधान की गुणवत्ता बढ़ी है. विश्वविद्यालय डिजिटल एग्रीकल्चर और ड्रोन तकनीक में पूर्वी भारत में एक उल्लेखनीय केंद्र बनकर उभरा है. देश भर में इसकी चर्चा हो रही है. मुख्य अतिथि डॉ के. वीरेंजनेलु ने आंकड़ों के माध्यम से पूसा विश्वविद्यालय की प्रगति को दर्शाया. प्रबंधन बोर्ड के सदस्य डॉ जयकृष्ण झा ने कहा कि विश्वविद्यालय की चर्चा देश में जहां भी जाते हैं सुनने को मिलती है. कुलसचिव डॉ मृंत्यु्जय कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय में पिछले तीन वर्षों में तेरह से अधिक पेटेंट मिले हैं. 23 विभिन्न फसलों के प्रभेद रिलीज हुये हैं. रैंकिंग कमेटी के चेयरमैन सह फिशरीज कालेज के डीन डॉ पीपी श्रीवास्तव ने रैंकिंग बेहतर बनाने में शिक्षकों के योगदान को सराहा. निदेशक अनुसंधान डॉ एके सिंह ने विश्वविद्यालय के अनुसंधान को और बेहतर बनाने के उपायों पर चर्चा की. निदेशक शिक्षा डा उमाकांत बेहरा ने शिक्षा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ बनाने को लेकर अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत की. कृषि व्यवसाय एवं ग्रामीण प्रबंधन संस्थान के निदेशक डॉ रामदत्त ने धन्यवाद ज्ञापन दिया. डीन कम्युनिटी साइंस डा उषा सिंह, डीन बेसिक साइंस डा अमरेश चंद्रा, डॉ घनश्याम झा, डॉ महेश कुमार, डॉ शिवपूजन सिंह, डॉ महेश कुमार, डॉ कुमार राज्यवर्धन आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










