बारसोई के श्री विष्णु मंदिर में धूमधाम से मनायी गयी राधाष्टमी

Edited by RAJKISHOR K
Updated:
विज्ञापन

बारसोई के श्री विष्णु मंदिर में धूमधाम से मनायी गयी राधाष्टमी

विज्ञापन

– हरिनाम संकीर्तन की धुन पर झूमते दिखे श्रद्धालु बारसोई श्री कृष्ण प्यारी, वृषभानु दुलारी, बरसाना की लाडली, राधा रानी का अवतरण दिवस रविवार को बारसोई के श्री विष्णु मंदिर में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया. इस अवसर पर सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. भगवान के युगल जोड़ी का अभिषेक कराया गया. विभिन्न प्रकार के व्यंजन के भोग लगाये गये. संध्या बेला महिला मंडली के द्वारा हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया. जिसमें श्रद्धालु झूमते नजर आये. विष्णु मंदिर के पुरोहित आचार्य रमेश पांडे ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के 15 दिन के बाद भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी पर्व मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि द्वापर में इसी दिन अहले सुबह में प्रेम की प्रतिमूर्ति श्री राधा रानी का अवतरण हुआ. इसलिए राधा अष्टमी के रूप में यह पर्व मनाया जाता है. कार्यक्रम संचालन में महिला मंडली सहित विष्णु मंदिर न्यास कमेटी के सदस्यों ने मुख्य भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola