पुलिस ने की वित्तीय शाखाओं में सुरक्षा की जांच

Edited by AWADHESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

<P><H2>किशनगंज.</H2> एसपी सागर कुमार के निर्देश पर गुरुवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान के साथ ही बैंक व वित्तीय प्रतिष्ठानों में सुरक्षा को लेकर जांच

विज्ञापन

किशनगंज.

एसपी सागर कुमार के निर्देश पर गुरुवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान के साथ ही बैंक व वित्तीय प्रतिष्ठानों में सुरक्षा को लेकर जांच की गयी. जिला के सभी चेक पोस्ट, गलगलिया चेक पोस्ट, अररिया जिले की सीमा में लगने वाली चेक पोस्ट आदि में वाहनों की जांच की गयी. इस दौरान वाहनों को रोकर उनके वाहन और डिक्की की जांच की गयी. पुलिस की टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. चेकिंग के दौरान शक के आधार पर वाहनों को रोककर वाहनों के कागजात, डिक्की आदि की जांच की गयी. वहीं कई वाहनों को जब्त कर थाना लाया गया और उनका चालान भी काटा गया. साथ ही कागजात नहीं दिखाने वाले वाहनों को थाना लाया गया. एसपी सागर कुमार के निर्देश पर लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. आगे भी यह अभियान जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola