झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की प्रखंड कमेटी पुनर्गठित,

Edited by ABDHESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

प्रकाश कुमार महतो बने प्रखंड अध्यक्ष

विज्ञापन

राजमहल. राजमहल प्रखंड के मंडई स्थित मां पगली दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष मुकेश महतो ने की. बैठक का उद्देश्य संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर चर्चा करना था. बैठक में सर्वसम्मति से राजमहल प्रखंड के नये पदाधिकारियों का चयन किया गया. पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मुकेश महतो द्वारा सहर्ष पदमुक्त होने के बाद प्रकाश कुमार महतो को नया प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया. इसके साथ ही अन्य पदों पर भी नियुक्तियां की गयी, जिसमें प्रखंड सचिव प्रसनजीत दास, सह सचिव खिरोद सागर महतो, उपाध्यक्ष प्रजापति यादव एवं दीपक कुमार महतो, मीडिया प्रभारी का दायित्व अजय कुमार महतो को दिया गया है. नवनियुक्त पदाधिकारियों का उपस्थित सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा तालियों की गड़गड़ाहट के बीच स्वागत किया गया और सर्वसम्मति से अनुमोदन भी किया गया. इस अवसर पर जेएलकेएम के साहेबगंज जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार महतो, जिला उपाध्यक्ष विशु कर्मकार, जिला महामंत्री नारायण महतो, शिव शंकर महतो, स्वरूप दास, गोवर्धन महतो, विपिन कुमार पंकज, मो. तनवीर शेख, मिथुन मंडल, चंचल महतो, उचित महतो, अजय कुमार महतो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने और जनसमस्याओं के समाधान हेतु संघर्ष जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola