आदि कर्मयोगी अभियान के तहत तैयार की जा रही हैं योजनाएं

आदि कर्मयोगी अभियान के तहत तैयार की जा रही हैं योजनाएं
सिमडेगा. जिले के 10 प्रखंडों के 292 आदिवासी बहुल ग्रामों में समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए आदि कर्मयोगी अभियान के तहत पांच वर्षीय ग्राम स्तरीय विकास योजना बनायी जा रही है. इस क्रम में बुधवार को विभिन्न पंचायतों में बने आदि सेवा केंद्रों में विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर विलेज डेवलपमेंट प्लान तैयार किया गया. इस प्रक्रिया के तहत प्रत्येक चयनित ग्राम में आदि सेवा केंद्र स्थापित किया गया है. यहां ग्रामसभा के माध्यम से ग्रामीणों ने एकजुट होकर सामाजिक मानचित्र, संसाधन मानचित्र एवं ट्रांजिट वॉक के जरिये योजनाओं का संकलन किया. साथ ही बच्चों द्वारा जागरूकता रैली, स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा घर-घर संपर्क अभियान चलाया गया. ग्राम पंचायतों के मुखिया व ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से आयोजित बैठकों में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि गांव की समग्र उन्नति तभी संभव है, जब योजनाएं स्थानीय जरूरतों के अनुरूप हों. उन्होंने कहा कि तैयार नक्शा आने वाली पीढ़ियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए होना चाहिए, ताकि सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाएं चरणबद्ध रूप से उपलब्ध करायी जा सके. आदि कर्मयोगी अभियान के तहत सबसे पहले प्राथमिक विकास योजनाएं तैयार की जा रही हैं, जो आगे चल कर ग्रामों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




