Lbsm Ncc cadet : नेशनल एडवेंचर कैंप के लिए एलबीएसएम के शिव शंकर चयनित

Author Sandeep
Updated:
विज्ञापन
Lbsm Ncc cadet : नेशनल एडवेंचर कैंप के लिए एलबीएसएम के शिव शंकर चयनित

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर करनडीह स्थित लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल (एलबीएसएम) कॉलेज के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गयी है. कॉलेज के एनसीसी कैडेट शिव शंकर देवगम

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर करनडीह स्थित लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल (एलबीएसएम) कॉलेज के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गयी है. कॉलेज के एनसीसी कैडेट शिव शंकर देवगम का चयन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आयोजित होने वाले विशेष एडवेंचर राष्ट्रीय शिविर के लिए किया गया है. यूजी सेमेस्टर-2 के छात्र शिव शंकर देवगम ने इस राष्ट्रीय स्तर के शिविर में स्थान बनाने के लिए विभिन्न स्तर की कठिन शारीरिक और मानसिक चयन परीक्षाओं को पास किया. मूल रूप से राजनगर प्रखंड के रावणकोचा गांव के निवासी शिव शंकर, धर्मा देवगम के पुत्र हैं. उनकी इस सफलता से उनके गांव और कॉलेज दोनों में खुशी की लहर है. यह विशेष एडवेंचर राष्ट्रीय शिविर 17 मई से 28 मई 2026 तक जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की वादियों में आयोजित होगा. इस शिविर में देश भर से चयनित एनसीसी कैडेट्स को कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में साहसिक गतिविधियों और नेतृत्व क्षमता का प्रशिक्षण दिया जायेगा. इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ अशोक कुमार झा ने शिव शंकर को सम्मानित करते हुए कहा कि यह कॉलेज और एनसीसी इकाई के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है. इस अवसर पर कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षक डॉ मौसमी पॉल, डॉ विनय कुमार गुप्ता और एनसीसी पदाधिकारी डॉ विकास मुंडा भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sandeep

लेखक के बारे में

By Sandeep

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola