फतेहपुर में एसएसबी के जवानों ने किया फ्लैग मार्च
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Apr 2024 12:09 AM
फतेहपुर. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार को फतेहपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न डोमिनेशन एरिया में फ्लैग मार्च किया गया और बूथों की चेकिंग की गयी. इसका नेतृत्व फतेहपुर थाना
फतेहपुर. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार को फतेहपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न डोमिनेशन एरिया में फ्लैग मार्च किया गया और बूथों की चेकिंग की गयी. इसका नेतृत्व फतेहपुर थाना प्रभारी बिहारी मरांडी एवं सब इंस्पेक्टर अमित कुमार, तथा सौमेन गोराई, सहायक कमांडेंट सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) व सब इंस्पेक्टर प्रेम लाल ने संयुक्त रूप से किया. थाना प्रभारी ने बताया लोकसभा चुनाव को देखते हुए जामताड़ा जिला में 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की एक कंपनी चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात किया गया है. जामताड़ा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च तथा बूथ चेकिंग किया जा रहा है. ताकि लोगों के बीच चुनाव के लिए भयमुक्त माहौल बन सके तथा लोग निडर होकर मतदान कर सकें. इसी को लेकर फतेहपुर बाजार में फ्लैग मार्च किया गया. मौके पर फतेहपुर पुलिस सहित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के अधिकारी व जवान मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










