फांसी लगा कर युवक ने की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Updated at : 16 May 2024 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
फांसी लगा कर युवक ने की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

धरहरा . धरहरा थाना क्षेत्र के बड़ी गोविंदपुर गांव में 22 वर्षीय युवक प्रदीप कुमार उर्फ छोटू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को

विज्ञापन

धरहरा . धरहरा थाना क्षेत्र के बड़ी गोविंदपुर गांव में 22 वर्षीय युवक प्रदीप कुमार उर्फ छोटू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया. इधर मृतक के घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. बताया जाता है कि बुधवार की रात बड़ी गोविंदपुर निवासी स्व. भौदार यादव का पुत्र 22 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार उर्फ छोटू खाना खा कर घर के कमरे में सोने चला गया. सुबह जब घरवालों की नींद खुली तो वह फंदे से लटकता हुआ मिला. सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. घर वालों ने बताया कि किसी से कोई विवाद उसका नहीं हुआ था. लेकिन उसने फांसी क्यों लगा लिया यह हमलोगों को पता नहीं चल रहा है. मृतक दो भाई में छोटा था. बडा़ भाई घनश्याम कुमार विवाहित था. दोनो भाई मजदुरी करता है. मृतक मां के साथ रहता था. मौत के बाद मां का रो -रो कर बुरा हाल है. मां की दर्द भरी चित्कार से गांव में मातम पसरा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola