Patna : बिहटा में बैंककर्मियों व ग्राहकों को बाथरूम में बंद कर 14 लाख लूटे
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Jun 2024 1:05 AM
<P>प्रतिनिधि, बिहटा : बिहटा-मनेर एनएच 30 में बिहटा थाने के गोखुलपुर गांव स्थित उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक से सोमवार को नकाबपोश आधा दर्जन अपराधियों ने दिनदहाड़े लूटपाट की़ उन्होंने
प्रतिनिधि, बिहटा : बिहटा-मनेर एनएच 30 में बिहटा थाने के गोखुलपुर गांव स्थित उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक से सोमवार को नकाबपोश आधा दर्जन अपराधियों ने दिनदहाड़े लूटपाट की़ उन्होंने बैंककर्मियों और ग्राहकों को बाथरूम में बंद कर छह मिनट में 14 लाख रुपये लूटकर फरार हो गये. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों को चिह्नित कर छापेमारी में जुट गयी. दिन के 10:50 बजे आधा दर्जन हथियारबंद अपराधी बैंक में अचानक घुसे और गार्ड को हथियार का भय दिखा मारपीट करते हुए उसे गिरा दिया. जब तक वह कुछ कर पाता, तब तक अपराधी सभी कर्मियों और ग्राहकों को सरेंडर करा कर एक साथ करीब 18 लोगों को छोटे-से बाथरूम में बंद कर दिया और तिजोरी की चाबी छीन कर करीब 14 लाख रुपये लूटकर फरार हो गये. शनिवार और रविवार को बंद होने के कारण कलेक्शन का सारा पैसा तिजोरी में रखा गया था.
उत्कर्ष फाइनेंस में न सायरन, न मेन गेट पर कैमरा
बैंक करीब एक माह पूर्व दूसरी जगह से गोखुलपुर गांव के पास नये भवन में शिफ्ट किया गया है, जहां कुछ निर्माण कार्य भी चल रहा है. बैंक की सुरक्षा भगवान भरोसे है. बैंक में न ही सायरन और न ही मेन गेट पर सीसीटीवी कैमरा लगा है. वहीं, बैंक का एक दिन का कनेक्शन 10 लाख रुपये के आसपास का है. यहां बिहटा समेत अन्य दूसरे गांवों से लोग पैसा जमा और निकासी करने पहुंचते हैं.
बैंक मैनेजर गये थे बाहर
बैंक मैनेजर राजेश कुमार ने बताया कि रोज की तरह सोमवार को भी करीब सात बजे बैंक खुल गया था. निजी काम से मैं बाहर निकल गया था. करीब साढ़े ग्यारह बजे फोन पर सूचना मिली कि बैंक में लूट हो गयी है. बैंककर्मियों ने बताया कि करीब आधा दर्जन हथियारबंद अपराधी मुंह पर गमछा और माक्स लगा कर आये थे. घटना की सूचना मिलने के बाद दानापुर के डीएसपी टू पंकज मिश्रा दल-बल के साथ पहुंचे और कर छानबीन शुरू की.लोकल थी अपराधियों की बोलचाल की भाषा
बैंककर्मी नूरीन ने बताया कि मैं वॉशरूम से लौट रही थीं, तभी मुंह पर गमछा लपेटे कई लोग हथियार के साथ बैंक परिसर में खड़े थे. इसी दौरान हमें हथियार का भय दिखा कर कोने में खड़ा कर दिया. साथ ही हमें अन्य चार कर्मियों और 14 ग्राहकों को बाथरूम में बंद कर दिया. सभी अपराधियों की उम्र करीब 25- 30 वर्ष थी. उनका पहनावा सिंपल और बोलचाल की भाषा लोकल जैसी थी. किसी अपराधी के पास दो तो किसी के पास एक हथियार था. नवीनगर निवासी इश्तियाक अनवर व मिंटू कुमार ने बताया कि बैंक में पैसा निकासी के लिए आये थे. तभी अपराधी बैंक में घुसकर सभी को बाथरूम में बंद कर दिया. बीते महीनों में बिहटा थाने से कुछ ही दूरी पर श्रीरामपुर टोला के पास महिंद्रा फाइनेंस बैंक से अपराधियों ने 10 लाख रुपये लूट लिये थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










