राष्ट्रीय खेल दिवस पर परमानपुर में साइकिल रेस का आयोजन, ध्यानचंद की जीवनी को किया गया याद

Edited by Kumar Ashish
Updated:
विज्ञापन

cc

विज्ञापन

घैलाढ़ राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर साइकिल रेस मधेपुरा जिला साइकिल संघ के तत्वावधान में भतरंधा परमानपुर पंचायत के परमानपुर गांव में साइकिल रेस प्रतियोगिता आयोजित किया गया. यह आयोजन महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की स्मृति और उनकी जीवनी को याद करते हुए किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और बच्चों में खेलों के प्रति जागरूकता फैलाना और शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित करना था.प्रतियोगिता की शुरुआत परमानंदपुर थाना प्रांगण से की गई, जहां थाना प्रभारी रंजन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रेस का शुभारंभ किया.प्रतिभागियों ने प्रमुख मार्गों से होते हुए रेस पूरी की.सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे प्रतियोगिता शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुआ.इस कार्यक्रम के दौरान थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि खेल अनुशासन सिखाता है. जो बच्चे खेल में भाग लेते हैं, वे अपने ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाते हैं और गलत राह पर नहीं जाते. वही मधेपुरा जिला साइकिल संघ के सचिव दीपक प्रकाश रंजन ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में उत्साह और उमंग का संचार होता है, साथ ही वे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होते हुए अपनी प्रतिभा को भी निखार सकते हैं।इस अवसर पर मधेपुरा जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष राजनन्दन कुमार, पालेश्वर झा उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र, धीरेन्द्र कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola