ट्रक के धक्के से एक व्यक्ति की मौत, परिजनों में पसरा मातम

Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 01 Sep 2025 10:18 PM

विज्ञापन

ट्रक के धक्के से एक व्यक्ति की मौत, परिजनों में पसरा मातम

विज्ञापन

धोरैया. भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत तेरहमाइल के समीप एक बेलगाम ट्रक के धक्के से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक धोरैया थाना क्षेत्र के लौंगाय पंचायत अंतर्गत शासन गांव निवासी सुमन शर्मा है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. मृतक अपनी पत्नी के साथ बाइक से चिकित्सक के पास भागलपुर जा रहे थे. लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था. घटना के बाद मृतक की पत्नी ललिता देवी का रो- रोकर बुरा हाल है. वहीं मृतक के पिता सच्चिदानंद शर्मा बेसूध हो गये हैं. घटना की सूचना मिलने पर पंचायत के मुखिया ब्रह्मदेव सिंह चंद्रवंशी ने पीड़ित परिवार के घर पहुंच शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी. इसके अलावा मुखिया ने बांका पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम भी अपनी निगरानी में करवाया. मुखिया ने बताया कि मृतक बेंगलुरु में रहकर बढ़ई मिस्त्री का काम करता था. एक माह पूर्व ही वह घर आया था. सावन के महीने में बोल बम भी गया हुआ था. घटना के बाद से ग्रामीण भी अपने आंसू रोक नहीं पा रहे हैं. परिजनों के मुताबिक मृतक को 7 वर्ष का एक पुत्र तथा दो वर्ष की एक पुत्री है. घटना से परिजनों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola