Ranchi News श्री जैन श्वेतांबर संघ ने निकाली शोभायात्रा

Author Raj kumar
Updated:
विज्ञापन
Ranchi News श्री जैन श्वेतांबर संघ ने निकाली शोभायात्रा

पर्वाधिराज पर्युषण के समापन पर जैन मंदिर डोरंडा में सकल जैन श्वेतांबर समाज का मंदिर में क्षमापना कार्यक्रम किया गया.

विज्ञापन

रांची. पर्वाधिराज पर्युषण के समापन पर जैन मंदिर डोरंडा में सकल जैन श्वेतांबर समाज का मंदिर में क्षमापना कार्यक्रम किया गया. श्री जैन श्वेतांबर मंदिर डोरंडा से भगवान की शोभायात्रा निकाली गयी. भक्त भगवान की पालकी को लेकर चल रहे थे. वहीं, अक्षय सेठिया व सहयोगी भजन मंडली के भजनों पर भक्त झूमते हुए व भगवान की जयकारा लगाते हुए चल रहे थे. मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. बच्चों द्वारा धार्मिक गीत, नृत्य आदि प्रस्तुत किया गया. इसके अलावा नाट्य मंचन किया गया. मनुष्यों के कर्मों के आधार पर मिलने वाले स्वर्ग-नर्क की झलकियां दिखायी गयी. इसमें श्रुति, खुशबू, रिद्धि, यशवी, कीर्ति, वंशिका, वेदिका, खुशी, प्रियंका बोथरा, सोनल नाहटा, मिस्टी, नेहा-राखी रामपुरिया, निर्वाण, प्रखर, चिराग, भविष्य, वाणी, प्रेक्षा, काव्या, श्रेयांस, अंजलि सहित अन्य ने हिस्सा लिया. इस अवसर पर घेवर चंद नाहटा, हर्ष गोलछा, रेणु जैन, रूबी बांठिया ने क्षमापना पर अपने विचार रखे. वहीं, प्रकाश चंद नाहटा ने भगवान महावीर के ऊपर भजन पेश किया. मंच का संचालन सोनल नाहटा ने किया. सामूहिक भोजन का आनंद लिया. संघ के अध्यक्ष सुभाष बोथरा, मुख्य संरक्षक संपत लाल रामपुरिया, अमरचंद बैंगानी ने सभी को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में छोटे लाल चोरड़िया, लब्धि जैन, राजकुमार रामपुरिया, अनिल कोठारी, राजेश पिंचा, विनय नाहटा, बलवीर बोथरा, संजय कोठारी, संतोष बेगाणी, ज्योति रामपुरिया, शशि कोठारी, सुशीला सेठिया, कंचन भंसाली, कुसुम पारख सहित अन्य का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raj Kumar

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola