मां के नाम पर पेड़ लगाने और उसकी सुरक्षा की जरूरत

Updated:
विज्ञापन

एकल अभियान टिकारी संच की मासिक अभ्यास वर्ग बैठक रविवार को विश्व हिंदू परिषद प्रांगण में आयोजित हुई.

विज्ञापन

टिकारी. एकल अभियान टिकारी संच की मासिक अभ्यास वर्ग बैठक रविवार को विश्व हिंदू परिषद प्रांगण में आयोजित हुई. कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण से की गयी. बैठक में मासिक प्रतिवेदन संग्रहित किया गया और मानधन पंजी पर उपस्थिति दर्ज की गयी. बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्कार पर जोर दिया गया. एक पेड़ मां के नाम पर लगाने व उसकी देखभाल करने का संकल्प लिया गया. साथ ही नामांकित छात्रों के बीच पाठ्यसामग्री का वितरण भी किया गया. कार्यक्रम में संच सचिव शिव बल्लभ मिश्र, उपाध्यक्ष शशि प्रियदर्शी, महेश कुमार, आशुतोष कुमार, कुसुम कुमारी, अनिता देवी समेत कई आचार्य-आचार्या उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola