निजी विद्यालय के समस्याओं के समाधान के लिए उठाया जायेगा आवश्यक कदम : श्यामल अहमद
Updated at : 01 Sep 2025 7:16 PM (IST)
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमाएल अहमद रविवार की देर शाम लखीसराय पहुंचे
विज्ञापन
प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे लखीसराय
एसोसिएशन के सदस्यों ने किया किया स्वागत
लखीसराय. प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमाएल अहमद रविवार की देर शाम लखीसराय पहुंचे, जहां एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार आर्य के नेतृत्व में दर्जनों विद्यालय संचालकों की ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान स्कूल संचालकों के साथ पचना रोड शिवपुरी मुहल्ला स्थित डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. वहीं छात्राओं द्वारा मधुर मनमोहक स्वागत गान से अतिथियों का स्वागत किया गया. जबकि एसोसिएशन के जिला टीम द्वारा माला, अंग वस्त्र, मोमेंटो, पौधा आदि देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्मानित किया गया. इस अवसर पर जमुई के जिलाध्यक्ष के साथ-साथ जमुई टीम से आये हुए अन्य पदाधिकारी को भी लखीसराय के एसोसिएशन के पदाधिकारीगण सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत जिलध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार द्वारा स्वागत भाषण से किया गया. इस दौरान सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष सभी स्कूल संचालक से विद्यालय के समस्याओं को सुना तथा उनके समाधान के लिए उन्होंने आश्वासन दिया और कहा कि जल्द ही बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री से मिलकर निजी विद्यालय के समस्याओं का निराकरणों पर कदम उठाया जायेगा. उन्होंने आगामी 14 सितंबर 2025 पटना के रवींद्र भवन में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में अधिक से अधिक शिक्षकों को आने की बात कही. इससे पूर्व जिला कमेटी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी निजी विद्यालय के संचालकों को पौधा देकर सम्मानित किया गया. अंत में संगठन के जिला सचिव रंजन कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम की समाप्ति के घोषणा की गयी. मौके पर एसोसिएशन के जिला प्रभारी राजेश कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा तथा राजेश कुमार चैतन्य, जिला संयुक्त सचिव अशोक कुमार व मदन कुमार , सलाहकार समिति के अध्यक्ष संजीत कुमार अंबेष्ठा, कोषाध्यक्ष अनय कुमार, जिला को-ऑर्डिनेटर पिंटू गुप्ता व दिलीप कुमार, जिला प्रवक्ता राकेश कुमार के साथ सूर्यगढा प्रखंड के उपाध्यक्ष रामानुज सिंह, रामगढ़ प्रखंड के अध्यक्ष बिट्टू कुमार, मुकेश कुमार, अमरजीत कुमार के साथ-साथ दर्जनों विद्यालय संचालक इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी-अपनी बात राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने रखें.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Rajeev Murarai Sinha Sinha
Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




