नैयाडीह जंगल में छापा, दो साइबर आरोपित गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Nov 2024 2:10 AM
वरीय संवाददाता, देवघर-गुप्त सूचना पर देवघर पुलिस की एक विशेष टीम ने कुंडा थानांतर्गत नैयाडीह जंगल में छापेमारी की. मौके पर से विभिन्न कंपनियों के कस्टमर अधिकारी बनकर ठगी करते
वरीय संवाददाता, देवघर-गुप्त सूचना पर देवघर पुलिस की एक विशेष टीम ने कुंडा थानांतर्गत नैयाडीह जंगल में छापेमारी की. मौके पर से विभिन्न कंपनियों के कस्टमर अधिकारी बनकर ठगी करते दो साइबर आरोपितों को छापेमारी टीम ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार दोनों साइबर आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने उनलोगों को कोर्ट में पेश कराया. कोर्ट के निर्देश पर दोनों आरोपितों को साइबर थाने की पुलिस ने न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल पहुंचा दिया. पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार साइबर आरोपितों में जसीडीह थाना क्षेत्र के विकासनगर निवासी सुरेंद्र भारती व पाथरौल थाना क्षेत्र के गौनेया गांव निवासी विपुल कुमार दास शामिल है. आरोपितों के पास से छापेमारी टीम ने पांच मोबाइल सहित आठ सिमकार्ड व प्रतिबिंब एप में अपलोड तीन फर्जी मोबाइल नंबर बरामद किया है. मीडिया सेल के अनुसार देवघर पुलिस को सूचना मिली थी कि कुंडा थाना क्षेत्र के नैयाडीह जंगल के समीप कुछ साइबर अपराधी फर्जी बैंक पदाधिकारी / कस्टमर केयर पदाधिकारी/ क्रेडिट कार्ड पदाधिकारी / एयरटेल पेमेंट बैंक व फोन-पे कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर आमलोगों को झांसे में लेकर ठगी कर रहे हैं. इस आधार पर वरीय पदाधिकारी के निर्देश से वहां साइबर व कुंडा थाने की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया. छापेमारी टीम में साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कृष्णानंद सिंह, एसआई नागेन्द्र प्रसाद सिंह, कुंडा थाना प्रभारी विकास पासवान व सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










