Bokaro News : बीएसएल व एनडीडीबी के बीच हुआ एमओयू
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 01 Sep 2025 1:38 AM
Bokaro News : प्रतिदिन 2300 गिफ्ट मिल्क पैक बच्चों के बीच किया जायेगा वितरण
Bokaro News : बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) और एनडीडीबी फाउंडेशन फॉर न्यूट्रिशन (एनएफएन) के बीच शनिवार को इस्पात भवन में एक समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किया गया. इसके तहत सीएसआर-सहायता प्राप्त विभिन्न स्कूलों व सरकारी स्कूलों में प्रतिदिन 2300 गिफ्ट मिल्क पैक बच्चों को नि: शुल्क वितरित किये जायेंगे. यह पहल एनएफएन के फ्लैगशिप “गिफ्ट मिल्क प्रोग्राम” का हिस्सा है. मौके पर बीएसएल के सीएसआर विभाग के महाप्रबंधक (सीएसआर) बिश्वजीत बनर्जी, सहायक महा प्रबंधक ऋचा कुणाल, वरीय प्रबंधक नीरज त्रिपाठी, एनडीडीबी के वरीय प्रबंधक सौरभ कुमार, मेधा डेरी के मनीष कुमार के साथ वरीय अधिशासी उपस्थित थे.
छह डीएवी-इस्पात विद्यालयों सहित इन स्कूलों में होगा वितरण :
बीएसएल व एनएफएन के बीच हुए इस समझौते के तहत 200 एमएल फ्लेवर्ड दूध, जो विटामिन ए और डी से भरपूर होगा, छह डीएवी-इस्पात विद्यालयों, बोकारो महिला समिति की ओर से संचालित दो स्कूलों और 13 सरकारी स्कूलों में वितरित किये जायेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










