आगामी दुर्गा पूजा को लेकर बैठक आयोजित

Edited by Kumar Ashish
Updated:
विज्ञापन

साथ ही मेला में हुर्दागियों पर नजर रखने पर विचार किया गया और विस्तृत रूप से चर्चा किया गया.

विज्ञापन

चौसा आगामी दुर्गा पूजा को लेकर दुर्गा पूजा समिति के सदस्य और गणमान्य लोगों के साथ रविवार को दुर्गा मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अनिल मुनका ने किया. बैठक में मेला के दौरान मूर्ति निर्माण, मेला में रोशनी, पेयजल सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई है. इस दौरान बताया गया कि भव्य मूर्ति निर्माण कराया जाना है. अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी मेला का आयोजन किया जाएगा. जिसके लिए मेला परिसर के अलावे विभिन्न चिन्हित जगहों पर रौशनी तथा श्रद्धालुओं के लिए जगह जगह पर पेयजल,सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सहित अन्य विभिन्न मुद्दों और मेला कमिटी के द्वारा पूर्व में आय और खर्च का भी व्योरा सुनाया गया. मेला में श्रद्धांलुओं के लिए मनोरंजन के लिए झूला, ब्रेक डांस जैसे लगाने का निर्णय लिया गया. साथ ही मेला में हुर्दागियों पर नजर रखने पर विचार किया गया और विस्तृत रूप से चर्चा किया गया. मौके पर पूर्व मुखिया सूर्य कुमार पटवे, पुरुषोत्तम अग्रवाल, बिंदेश्वरी पासवान, चमकलाल मेहता, मुखिया प्रतिनिधि संजय यादव, सरपंच प्रतिनिधि गजेंद्र यादव, पूर्व मुखिया श्रवण पासवान, मनोज राणा, संजय संजू, श्रीकांत मेहता, मो फ़ुलशहिद, अमित डॉन सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola