Samastipur News:नगर पंचायत मुसरीघरारी में मैराथन दौड़ का आयोजन
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 26 Sep 2025 6:32 PM
मुसरीघरारी नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार सरकार के स्वच्छता ही सेवा 2025 के तहत नगर पंचायत मुसरीघरारी में शुक्रवार को मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया.
Samastipur News:सरायरंजन : मुसरीघरारी नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार सरकार के स्वच्छता ही सेवा 2025 के तहत नगर पंचायत मुसरीघरारी में शुक्रवार को मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को समाजसेवी मो. नौशाद ने उपहार स्वरूप एक-एक स्मार्टफोन भेंट किया. मुख्य पार्षद की ओर से प्रथम स्थान विजेता को 5100, द्वितीय स्थान को 4100 एवं तृतीय स्थान को 3100 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की. कार्यक्रम में मुख्य पार्षद दिव्या कुमारी, उपमुख्य पार्षद मंजू देवी, कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार रंजन, मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, वार्ड पार्षद फरहान, होरिल कुमार, रमेश यादव, दीपक कुमार, अशोक कुमार, जगदीश राम, मो. राजा, मो. अजमल, सत्यनारायण चौधरी, समाजसेवी विद्याकर कुमार झा, फणींद्र राम, प्रमोद महतो, विजय बैठा आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










