महावीर इंटर कॉलेज की प्लैटिनम जुबली आज
Published by : HARIBANSH KUMAR Updated At : 25 Sep 2025 6:50 PM
स्थापना से वर्तमान तक की यात्रा की होगी चर्चा
स्थापना से वर्तमान तक की यात्रा की होगी चर्चा
बिहार विधान परिषद के सभापति करेंगे उद्घाटन
संवाददाता, गया जी. शहर के महावीर इंटर कॉलेज का 26 सितंबर को प्लैटिनम जुबली समारोह होगा. बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह इसका उद्घाटन करेंगे. बुधवार को इस बाबत कॉलेज में प्रबंधकारिणी समिति और शिक्षकों की बैठक हुई. गुरुवार को तैयारी का अंतिम स्वरूप दिया गया. समिति के अध्यक्ष डॉ कौशलेंद्र प्रताप व सदस्य डॉ. अनूप केडिया ने कार्यक्रम तैयारी का जायजा लिया. विद्यालय प्रभारी सह सचिव प्रबंध समिति डॉ पीपी प्रियदर्शी ने बताया कि कॉलेज के लिए एक गर्व का पल होगा, जब कॉलेज की स्थापना से वर्तमान तक की यात्रा की चर्चा होगी. पूर्ववर्ती छात्र अपने शिक्षण संस्थान में बिताये पल को साझा करेंगे. कार्यक्रम में इस दौरान स्मारिका का प्रकाशन, गणमान्य अतिथियों का स्वागत व सम्मान, पूर्व एचएम, वर्तमान एचएम और पूर्ववर्ती छात्रों का सम्मान, बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति व अन्य गतिविधि शामिल होंगे. बताया कि इस समारोह में सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार, लघु संसाधन विभाग के मंत्री डॉ सतोष कुमार सुमन, एमएलसी जीवन कुमार व अन्य जनप्रतिनिधियों सहित पूर्ववर्ती छात्रों को भी आमंत्रित किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










