39 योग प्रशिक्षकों को दिये गये किट

39 योग प्रशिक्षकों को दिये गये किट
संवाददाता, पाकुड़. आयुष विभाग द्वारा संचालित आयुर्विद्या कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को सूचना भवन सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 39 योग प्रशिक्षकों को योग कीट (ब्लूटूथ माइक, ब्लूटूथ स्पीकर, दरी, योग मैट एवं रजिस्टर आदि) वितरित किए गए. उपायुक्त ने पाकुड़ को योगमय बनाने और आयुष पद्धति एवं योग को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा. उन्होंने कार्य योजना के अनुसार स्कूल के अतिरिक्त पंचायत भवन, सामुदायिक भवन आदि जगहों पर भी योग शिविर लगाने का निर्देश दिया. योग प्रशिक्षकों ने स्वस्थ जीवन के लिए जीवन शैली में सुधार, रोजाना 30 मिनट योग, और संतुलित आहार को मूल मंत्र बताया. इस अवसर पर जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विपिन चंद्र गुप्ता, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आयुष डॉ. सुजीत कुमार चौहान, डॉ. अबूतालिब शेख, डॉ. कुलेश कुमार सहित आयुष कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




