फुटबाल मैच में ट्राई बेकर के सहारे सहरसा को हरा खगड़िया एक गोल से रहा विजयी

Updated:
विज्ञापन

सहरसा को हरा खगड़िया एक गोल से रहा विजयी

विज्ञापन

सहरसा . हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर जिला फुटबाल संघ व टाउन फुटबॉल क्लब के तहत राष्ट्रीय कोच नीतीश मिश्रा के संचालन में खगड़िया बनाम सहरसा टीम के बीच एक दिवसीय फुटबाल मैच का आयोजन स्टेडियम में किया गया. मैच का विधिवत उद्घाटन पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रघुनाथ प्रसाद यादव, जिला खेल पदाधिकारी वैभव कुमार, कीड़ा भारती प्रांत अध्यक्ष चंद्रशेखर अधिकारी, प्रांत मंत्री ब्रह्मदेव कामत, जिला हॉकी संघ सचिव सुनील झा व जिला खेल खिलाड़ी संघ सचिव रोशन सिंह धोनी, मिल्खा सिंह खेल सचिव सुशील कुमार यादव उर्फ बबलू ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व फीता काटकर किया. सबों ने कहा कि मेजर ध्यानचंद ऐसे नहीं पूजनीय हुए. उन्होंने अपने कर्म एवं खेल के प्रति समर्पण के बदौलत पूरे विश्व में सम्मान हासिल किया, भारत का मान बढ़ाया व ओलंपिक गोल्ड मेडल भारत के झोली में डाला. इस अवसर पर सभी सदस्यों ने पुनः फुटबॉल का क्रेज कोसी प्रमंडल खास करके सहरसा में बढ़े इसके प्रयास के लिए संकल्प लिया. उसके बाद आयोजित मैच में टॉस जीतकर खगड़िया ने साइड लिया. शुरुआत से ही खगड़िया एवं सहरसा की खिलाड़ियों के द्वारा बेहतरीन फुटबॉल खेला का प्रदर्शन किया. मध्यांतर तक दोनों टीम एक भी गोल नहीं कर सकी. मध्यांतर के बाद सहरसा के जर्सी नंबर 14 के खिलाड़ी ब्रह्मदेव हांसदा ने 40 यार्ड से एक शानदार सटीक किक लगा कर गोलकीपर को चकमा देते गोल किया. अंतिम क्षणों में खगडिया के खिलाड़ियों ने जोरदार दबाव बनाते एक गोल कर मैच में बराबरी हासिल कर ली जो अंत तक बराबरी रहा. मुख्य निर्णायक ने मैच में ट्राई बेकर का सहारा लिया. जिसमें खगड़िया टीम ने शानदार प्रदर्शन करते सहरसा के पांच गोल के मुकाबले छह गोल करके सहरसा को एक गोल से हराकर खिताब अपने नाम किया. मैच संचालन में बनगांव नगर पंचायत उपाध्यक्ष रूपेश कामत, अंशु कुमार मिश्रा, रश्मि सोरेन, राष्ट्रीय खिलाड़ी हॉकी सैयद समी अहमद, डब्लू यादव, भारतीय सेना में कार्यरत अमित कुमार, अरविंद कुमार हेंब्रम, मो वकील आलम, मनीष सोरेन, भगवान सोरेन, सोलन किस्कू, लिली कुमार, अरविंद कुमार, अजय मुर्मू, मानस कुमार, सन्नी सिंह सहित अन्य ने महत्वपूर्ण योगदान दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola