ePaper

Kaimur News : विद्यालय शिफ्ट करने से छात्रों को दो किमी जाना पड़ रहा पैदल

Updated at : 08 May 2025 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
Kaimur News : विद्यालय शिफ्ट करने से छात्रों को दो किमी जाना पड़ रहा पैदल

भभुआ नगर. समाहरणालय स्थित मां मुंडेश्वरी सभागार में गुरुवार को जिला पर्षद अध्यक्ष रिंकी सिंह की अध्यक्षता में जिला पर्षद सदस्यों की सामान्य बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक में

विज्ञापन

भभुआ नगर. समाहरणालय स्थित मां मुंडेश्वरी सभागार में गुरुवार को जिला पर्षद अध्यक्ष रिंकी सिंह की अध्यक्षता में जिला पर्षद सदस्यों की सामान्य बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक में जिला पर्षद सदस्यों द्वारा कई अहम मुद्दे उठाये गये. बैठक के दौरान के जिप सदस्य श्वेता गुप्ता ने कहा कि चिलबिली पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय माथाचक को भारिगवा विद्यालय में शिफ्ट कर दिया गया है. माथाचक गांव से भारिगवा विद्यालय की दूरी लगभग दो किलोमीटर है. इससे विद्यालय पढ़ने जाने के लिए बरसात, गर्मी व ठंड के दिन में भी छात्रों को दो किलोमीटर का सफर करना पड़ रहा है. सदस्य ने कहा कि बच्चों की परेशानी को देखते हुए माथाचक में ही पुनः वहां के विद्यालय को स्थापित किया जाये. साथ ही बैठक के दौरान सदस्यों ने कहा कि जिले के सभी विद्यालयों में छात्रों को पेयजल, बेंच-डेस्क व अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एक टीम बनाकर विद्यालय की जांच करायी जायी. सदस्यों द्वारा विद्यालय जांच के बाद दी गयी रिपोर्ट के आधार पर विद्यालयों में सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाये. = शहरी क्षेत्र में 24 व ग्रामीण क्षेत्र में 72 घंटे में बदला जाये ट्रांसफॉर्मर जिला पर्षद की सामान्य बैठक के दौरान सदस्यों ने ट्रांसफाॅर्मर समय से नहीं बदले जाने का भी मुद्दा जोर शोर से उठाया गया. कहा कि ट्रांसफाॅर्मर जल जाने के बाद समय से बिजली विभाग द्वारा नहीं बदला जाता है, जिस पर सदस्यों द्वारा उठाये गये मुद्दे पर संज्ञान लेते हुए जिला पर्षद अध्यक्ष व उप विकास आयुक्त द्वारा विद्युत विभाग को निर्देश दिया गया कि शहरी क्षेत्र में 24 घंटे के अंदर व ग्रामीण क्षेत्र में 72 घंटे के अंदर हर हाल में ट्रांसफाॅर्मर को बदल दिया जाये. = बंद चापाकल की तत्काल करायी जाये मरम्मत जिला पर्षद की सामान्य बैठक के दौरान जिले के सुदूर क्षेत्र में पानी की समस्या भी खूब छायी रही. बैठक के दौरान चैनपुर के जिला पर्षद सदस्य ब्लू मस्ताना व अन्य सदस्यों द्वारा कहा गया कि सुदूर क्षेत्र में लोग पानी को लेकर भारी समस्या से जूझ रहे हैं, इसे देखते हुए पीएचइडी द्वारा तत्काल बंद पड़े सभी चापाकलों की मरम्मत करायी जाये व जो मरम्मत के लायक नहीं है उसे उखाड़ कर दूसरा चापाकल लगाया जाये, ताकि लोगों की पानी की समस्या को दूर किया जा सके. साथ ही सदस्यों ने कहा कि जिले के कई गांव में मुख्यमंत्री की प्राइम प्रोजेक्ट नल जल योजना बंद पड़ी है, तत्काल बंद सभी नल जल योजना को चालू कराया जाये. = सड़क पर है जलजमाव, नहीं सुन रहे हैं अधिकारी जिला पर्षद की बैठक के दौरान जिप सदस्य श्वेता गुप्ता ने कहा कि कुदरा-परसथूआ पथ पर ग्राम पंचायत नेवरास के केवढी गांव की मुख्य सड़क पर महीनों से जलजमाव है, जिस सड़क पर जल जमाव है वह पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आता है. सदस्य द्वारा कहा गया कि जलजमाव की गंभीर समस्या को देखते हुए पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता को कई बार जानकारी भी दी गयी, लेकिन अभी भी ग्रामीणों को जलजमाव से निजात नहीं मिली है. ग्रामीणों को जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए सड़क के दोनों तरफ नाली का निर्माण कराया जाये. जिला पर्षद सदस्य बुल्लू मस्ताना ने मोहम्मदपुर से ककरी कुंडी तक सड़क निर्माण कराने की मांग की. बैठक के दौरान स्वास्थ्य, राजस्व, वन विभाग, सहकारिता सहित कई विभागों से संबंधित मुद्दे पर चर्चा की गयी. इस दौरान उप विकास आयुक्त, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सहित कई जनप्रतिनिधि व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

PRABHANJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola