Kaimur News : पैसे के लेन-देन को लेकर मर्ची के दो युवकों को मारी गोली, वाराणसी रेफर

भगवानपुर. पैसे के लेन-देन को लेकर स्थानीय थाना क्षेत्र की कसेर पंचायत अंतर्गत मर्ची गांव के दो युवकों को अपराधियों ने गोली मार दी. इस घटना में घायल हुए युवक
भगवानपुर. पैसे के लेन-देन को लेकर स्थानीय थाना क्षेत्र की कसेर पंचायत अंतर्गत मर्ची गांव के दो युवकों को अपराधियों ने गोली मार दी. इस घटना में घायल हुए युवक अंतू यादव पिता राजेंद्र यादव व लव पांडेय उर्फ बमबम पांडेय पिता स्वर्गीय श्रीराम पांडेय बताये गये हैं. यह घटना बीते सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे राजपुर-ओर्रां पथ के सुंदरी मोड़ की बतायी जा रही है. इस घटना के बाद गोलीकांड में घायल हुए दोनों युवकों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी में कार्यरत चिकित्सकों द्वारा दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार करने के उपरांत बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया है. खबर लिखे जाने तक दोनों युवकों का वाराणसी के ट्राॅमा सेंटर में इलाज चल रहा था, जो फिलहाल खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं. पता चला है कि दोनों युवक पड़ोस के गांव बहुरी में आयोजित एक शादी समारोह में शरीक होने गये थे, फिर किसी बात को लेकर बगल के ही सुंदरी गांव वाले मोड़ पर पहुंचे, जहां पैसे के लेनदेन को लेकर दूसरे गुट के युवकों से विवाद शुरू हो गया. इसी दौरान विरोधी खेमे के बदमाश युवकों ने अंतू यादव तथा लव पांडेय उर्फ बमबम के शरीर में एक-एक गोली दाग दाग दी. घायल युवक के चाचा के घर था तिलक समारोह घटना की सुबह मर्ची गांव पहुंचकर पूछने पर अंतू यादव के बड़े पिता (पट्टीदार) रामबली सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम अंतू यादव के चाचा राजेश्वर यादव के घर भी तिलक का समारोह था. मगर पता नहीं वह घर के तिलक समारोह में शामिल होने के बजाय क्यों सुंदरी मोड़ की ओर चला गया. उन्होंने बताया कि इतना मालूम चला है कि वह किसी के बुलाने पर उस ओर गया था. वहीं, लव पांडेय उर्फ बमबम की मां शशिकला कुंवर ने बताया कि घटना की रात बगल के ही बहुरी व टेकरा गांव में भी विवाह कार्यक्रम था, जहां का निमंत्रण मिलने के बाद मेरे बेटे लव पांडेय उर्फ बमबम, उसका छोटा भाई डमडम तथा बगल के ही राजपुर गांव के मेरे दामाद रवि शंकर तिवारी एक साथ न्योता देने के लिए निकले थे. फिर कुछ ही देर बाद यह सूचना मिली कि मेरे बेटे लव पांडेय तथा मेरे पड़ोस के बेटे के साथी अंतू यादव को गोली मार दी गयी है. लव पांडेय उर्फ बमबम की मां शशिकला कुंवर ने इस घटना का वजह पैसे का लेनदेन बताया है. उन्होंने बताया कि मेरे बेटे का पैसा कुछ लोगों पर बकाया था, जिसे लौटाने की बात करने पर मेरे बेटे को गोली मारकर उसकी जान लेने की कोशिश की गयी. पैसे लौटाने के लिए फोर कर सुंदरी मोड़ पर बुलाया ट्राॅमा सेंटर में एडमिट लव पांडेय उर्फ बमबम पांडेय ने वीडियो जारी करने के माध्यम से बताया है कि सिंघी गांव निवासी ईश्वर दुबे व सिंटू पाठक के पास मेरा एक लाख रुपया बकाया है, जिनके द्वारा पैसा लौटाने की बात कहकर हमें फोन के माध्यम से सुंदरी (बहुरी) मोड़ पर बुलाया गया, फिर मुझे और मेरे साथी अंतू यादव को गोली मार दी गयी. इधर, घटना की सुबह वारदात स्थल पर देखा गया कि बाइक के कुछ पार्ट्स भी टूटे-फूटे हालत में बिखरे पड़े हैं, जिसे देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वहां मारपीट तथा गोली मारने जैसी घटना को अंजाम देने के साथ-साथ बाइक को भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की गयी है. साथ ही मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना की सीमेंटेड बोर्ड के साथ-साथ उससे संबंधित मलबे भी वारदात स्थल पर गिरे पड़े हैं. इसपर ओर्रां-राजपुर रोड के निर्माण तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सूबे के सीएम नीतीश कुमार द्वारा उद्घाटन किये जाने का जिक्र किया गया है. कयास लगाया जा रहा है कि गोली मारन वाली घटना के ही दौरान उक्त बोर्ड को भी तोड़फोड़ कर वहां गिरा दिया गया. जानकारी के मुताबिक, इस घटना के तत्काल बाद घटनास्थल के साथ-साथ गोली कांड में घायल हुए दोनों युवकों के घर भी पुलिस पहुंचकर पूछताछ के माध्यम से आवश्यक जानकारी जुटाने में लगी थी. फिलहाल पुलिस इस घटना को लेकर ओर्रां गांव के एक युवक को उसके घर से पड़कर थाने ले आयी है, जिससे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है. बोले थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि फिलहाल इस मामले में आवेदन नहीं मिला है. सब इंस्पेक्टर लक्की आनंद ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हुए दोनों युवकों का फर्द बयान लेने के लिए वाराणसी के लिए निकल चुके थे. फिलहाल उक्त घायल युवकों के घरवालों की निशानदेही पर पुलिस इस घटना के अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




