गोवा के बीच पर वीडियो बनवाने का शौक पड़ा भारी, चट्टानों पर बैठा युवक लहरों में बहा, दोस्त ने रोका था फिर भी नहीं माना

Updated:
विज्ञापन

गोवा के बागा बीच पर हुई इस घटना में कर्नाटक के अशपाक की मौत हो गई.

Goa Baga Beach: गोवा के बागा बीच पर चट्टानों पर बैठकर वीडियो बनवा रहा बीजापुर का पर्यटक अशपाक मसाली तेज लहरों में बह गया. पुलिस ने बताया कि दोस्त ने उसे चेतावनी दी थी, लेकिन उसने बात नहीं मानी.

विज्ञापन

Goa Baga Beach: गोवा के समुद्र तटों पर लाल झंडे लगाए गए हैं, जो संकेत देते हैं कि इस समय पानी में जाना सुरक्षित नहीं है. लेकिन लोग मानते ही नहीं और आए दिन दुर्घटना का शिकार होते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ, बीजापुर के रहने वाले 34 वर्षीय अशपाक मसाली के साथ. बुधवार को वह गोवा घूमने आए थे. वह बागा बीच पर चट्टानों के पास, समुद्र के किनारे खतरनाक जगह बैठकर वीडियो बनवा रहे थे, लेकिन तभी अचानक आई तेज लहर उन्हें बहाकर समुद्र में ले गई. प्रतिबंधित जगह पर फोटो खिंचवाने की कोशिश में वह अपनी जान से हाथ धो बैठे.  

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अशपाक गोवा में छुट्टियां मनाने अपने दोस्त के साथ आए थे. उनके साथ सांगली की रहने वाली एक महिला भी थी. जानकारी के मुताबिक, अशपाक और उनकी दोस्त ने पूरा दिन बागा बीच पर बिताया. इस दौरान अशपाक ने शराब भी पी थी. इसके बाद उन्होंने समुद्र की लहरों के बीच चट्टानों पर बैठकर एक वीडियो बनाने का फैसला किया.

कैमरे में रिकॉर्ड हुई दुर्घटना

जब तेज लहरें चट्टानों से टकरा रही थीं, उस समय उनकी दोस्त ऊपर खड़ी होकर वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी. महिला ने पुलिस को बताया, टमैं चट्टानों के ऊपर खड़ी थी और वह लहरों के करीब बैठा हुआ था. मैंने उससे कहा था कि मत जाओ… उसने शराब पी रखी थी.ट वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अशपाक चट्टानों पर बैठे थे. वह उफनते पानी के साथ खेल रहे थे और कुछ ही सेकंड बाद एक बड़ी लहर उन्हें अपने साथ बहा ले गई.

कुछ देर लड़े, फिर समुद्र की ताकत से हारे अशपाक

पुलिस के मुताबिक, अशपाक कुछ मिनट तक पानी में खुद को संभालने की कोशिश करते रहे, लेकिन समुद्र की तेज और उफनती लहरों के सामने वह ज्यादा देर टिक नहीं पाए. जब महिला और आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो बचाने की कोशिश शुरू की गई. हालांकि बाद में उनका शव बागा समुद्र तट से बरामद किया गया. एक पुलिस कांस्टेबल के अनुसार, उनके दोस्तों ने उसे चट्टानों पर जाने और बैठने से मना किया था, लेकिन उन्होंने उनकी बात नहीं सुनी. वह गए और चट्टानों पर बैठ गए.

मानसून में समुद्र से दूर रहने की सलाह

गोवा सरकार की समुद्र तट सुरक्षा एजेंसी दृष्टि मरीन ने मानसून के दौरान स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए पहले ही चेतावनी जारी की थी. एजेंसी ने लोगों से समुद्र में जाने से बचने और बीच व अन्य जल क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की थी.

अधिकारियों के अनुसार, बारिश के मौसम में समुद्र किनारे की चट्टानें बेहद फिसलन भरी हो जाती हैं. वहां लगे चेतावनी बोर्डों पर भी बताया गया है कि तेज लहरें लोगों को समुद्र में खींच सकती हैं या फोटो खींचने के दौरान गिरने का खतरा रहता है.

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में खराब मौसम और उफनते समुद्र को देखते हुए मानसून के दौरान समुद्र में तैराकी, तटीय जल क्रीड़ा गतिविधियां और मछली पकड़ने के काम पर रोक लगाई गई है.

ये भी पढ़ें:- MEA के बयान से छिड़ी बहस, आखिर भारतीय नागरिकता साबित कैसे होती है?

ये भी पढ़ें:- शादी का दबाव बना हत्या की वजह? पुणे केस में सिया को लेकर खुलासा

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola