Jamshedpur News : जुगसलाई : धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने चंदन यादव को भेजा जेल
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : साकची काशीडीह निवासी चंदन यादव को जुगसलाई पुलिस ने रविवार को पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
साकची काशीडीह निवासी चंदन यादव को जुगसलाई पुलिस ने रविवार को पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया. चंदन यादव को धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में बैजनाथ मिश्रा ने जुगसलाई थाना में चंदन यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था. दर्ज आवेदन में उन्होंने बताया था कि चंदन यादव ने धोखाधड़ी से गाड़ी ले लिया था. उसके बाद वह वापस नहीं कर रहा. केस दर्ज होने के बाद चंदन यादव कई दिनों से फरार था. कुछ दिन पूर्व कोर्ट से वारंट निकलने के बाद पुलिस चंदन यादव की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही थी. शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि चंदन यादव घूम रहा है. उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










