जोगबनी थाना परिसर में जलजमाव, आवागमन में परेशानी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Jul 2024 12:25 AM

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जोगबनी. लगातार हो रही बारिश से जोगबनी क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गयी है. इस कारण लोगों के आवागमन में परेशानी हो रही है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जोगबनी. लगातार हो रही बारिश से जोगबनी क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गयी है. इस कारण लोगों के आवागमन में परेशानी हो रही है. वहीं भारी बारिश व जल निकासी की व्यवस्था ना होने के कारण जोगबनी थाना परिसर भी झील में तब्दील हो गया है. जिससे थाना में आने जाने वालों को पानी में घुस कर थाना पहुंचना पड़ता है. वहीं पुलिस को भी काफी परेशानी हो रही है. थाना परिसर में जल-जमाव से पुलिस कर्मियों का निकलना भी मुश्किल हो गया है. बारिश से जमा होने वाले पानी के निकासी के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं है जिससे जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो रही है. साथ ही फरियादियों को भी थाना जाने में दिक्कत हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola