जागरुकता की कमी में लोग हो रहे साइबर ठगी के शिकार

Edited by ABDHESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

तीनपहाड़. डिजिटल युग में साइबर क्राइम के कई मामले सामने आ रहे हैं. साइबर अपराधी मोबाइल के माध्यम से लोगों को लालच दिखा कर उनके अकाउंट से पैसा गायब कर

विज्ञापन

तीनपहाड़. डिजिटल युग में साइबर क्राइम के कई मामले सामने आ रहे हैं. साइबर अपराधी मोबाइल के माध्यम से लोगों को लालच दिखा कर उनके अकाउंट से पैसा गायब कर दे रहे हैं. मोबाइल में नोटिफिकेशन भेज कर लोगों के खाते से पैसा का ठगी कर लेते हैं. इसको लेकर प्रभात खबर द्वारा लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को उच्च विद्यालय तीनपहाड़ में साइबर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें तीनपहाड़ थाना के जेएसआइ महेंद्र कुमार, बैंक के क्षेत्रीय पदाधिकारी, विद्यालय के सहायक शिक्षक महफिजूर रहमान, संतोष कुमार साहा उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष कुमार साहा ने की. इस दौरान काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे. जेएसआइ महेंद्र कुमार ने कहा कि आज डिजिटल युग में लोग साइबर अपराधी द्वारा ठगी का शिकार हो रहे हैं. लोगों की जमा पूंजी मिनटों में साइबर अपराधी उड़ा ले रहे हैं. इसके अलावा अब साइबर अपराधी नये नये तरीका अपना कर भोले भाले लोगो को ठग रहे हैं. ऐसे लोगों से सावधान रहना है. साइबर अपराधी मोबाइल को हैक कर उसके डेटा से आप की अकाउंट से पैसा गायब कर देंगे. इसलिए सतर्कता बहुत जरूरी है. अनजाने लोगों को एटीम का पासवर्ड बैंक का अकाउंट आधार कार्ड नंबर का डिटेल काफी नहीं बताये. एक नया तरीका भी साइबर अपना रहे हैं. वीडियो काल के जरिये आप का वीडियो बना कर ब्लैक मेल कर पैसा ठगी कर ले रहे हैं. इससे सावधान रहने की जरूरत है. अगर इस तरह की कोई घटना हो तो इसकी जानकारी नजदीकी थाने को दें. अगर कोई भी साइबर ठगी का शिकार हो जाते है तो इसकी जानकारी टोल फ्री नंबर 1930 पर काल कर शिकायत करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola