ePaper

हरिजन और मुखी बस्ती के लोग भी कांवर यात्रा निकाल जायेंगे सुल्तानगंज

Updated at : 23 Jul 2024 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
हरिजन और मुखी बस्ती के लोग भी कांवर यात्रा निकाल जायेंगे सुल्तानगंज

<P><H2>जमशेदपुर : </H2>बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से आयोजित नि:शुल्क कांवर यात्रा में इस वर्ष बिष्टुपुर के मुखी बस्ती एवं हरिजन बस्ती के लोग भी सुल्तानगंज जायेंगे. सैंकड़ों की

विज्ञापन

जमशेदपुर :

बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से आयोजित नि:शुल्क कांवर यात्रा में इस वर्ष बिष्टुपुर के मुखी बस्ती एवं हरिजन बस्ती के लोग भी सुल्तानगंज जायेंगे. सैंकड़ों की संख्या में कांवर यात्रा में शामिल होने वाले लोगों ने अपने कार्यस्थल में छुट्टी का आवेदन भी दे दिया है. धतकीडीह के ठक्कर बाबा क्लब में आयोजित बैठक में संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने बताया कि 1100 लोगों का पंजीयन सुल्तानगंज जाने के लिए हो चुका है. विकास सिंह ने कहा कि जमशेदपुर के बगीचे से 1100 फूलों को तोड़कर एक धागे में पिरोकर बाबा बैद्यनाथ को अर्पण करेंगे. विकास सिंह ने यात्रा में शामिल होने वाले सभी भक्तों को यात्रा में दी जाने वाली सुविधा से अवगत करते हुए कहा कि 28 जुलाई को दोपहर 1:00 बजे कदमा के रंकिणी मंदिर के पास पूजा-अर्चना कर सभी लोग जमशेदपुर से सुल्तानगंज के लिए रवाना होंगे. महिलाओं की पहचान नीली टोपी और पुरुषों की पहचान पीली गंजी से होगा. पांच-पांच की टोली बनाकर लोग पैदल चलेंगे. पूरे आठ दिन तक होने वाले इस यात्रा में लोगों को विश्राम एवं भोजन करने के लिए सभी स्थल आरक्षित कर लिए गये हैं. परिचय बैठक में मुख्य रूप से विकास सिंह, किशोर बर्मन, संजय मुखी, अरविंद महतो, छोटेलाल मुखी, सहित सैंकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola