ePaper

शिविर में बिजली उपभोक्ताओं की समस्या पर हुई सुनवाई

Updated at : 25 Sep 2025 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
शिविर में बिजली उपभोक्ताओं की समस्या पर हुई सुनवाई

प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित बिजली कार्यालय की ओर से गुरुवार को बिजली बिल सुधार शिविर लगाया गया.

विज्ञापन

चकाई . प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित बिजली कार्यालय की ओर से गुरुवार को बिजली बिल सुधार शिविर लगाया गया. इस दौरान उपभोक्ताओं से आवेदन लेकर उनकी समस्या सुना गया और समाधान का आश्वासन भी दिया गया. विभाग के कनीय अभियंता कृष्णकांत कुमार ने बताया कि बिजली बिल सुधार को लेकर कुल 13 आवेदन जबकि कृषि फीडर से संबंधित एक उपभोक्ताओं ने आवेदन दिया. इस दौरान लोगों को 125 यूनिट फ्री बिजली के संदर्भ में भी जानकारी दी गयी. उपभोक्ताओं का कहना था कि बकाया बिजली बिल रहने के कारण सरकार द्वारा दी जा रही 125 यूनिट फ्री बिजली योजना का लाभ उन लोगों को नहीं मिल रहा है. इसके बाद सभी उपभोक्ताओं का भ्रम दूर किया गया और उन्हें बताया गया कि आप सभी लोगों को 125 यूनिट फ्री बिजली योजना का लाभ मिल रहा है. लेकिन जिन उपभोक्ताओं का बकाया बिजली बिल होने के कारण आप लोगों का एकाउंट्स माइनेस चला जाता है. इसलिए बकाया बिजली बिल रहने के कारण आप लोगों को प्रति महीने रिचार्ज करना होगा. तभी आप लोगों को 125 यूनिट फ्री बिजली का लाभ मिलेगा. कनीय अभियंता ने बताया कि सभी उपभोक्ताओं को 125 यूनिट फ्री बिजली योजना का लाभ दिया जा रहा है.इस अवसर पर बिजली विभाग के अधिकारी उपभोक्ता सहित मानव बल भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola