hajipur news. रील्स बनाने के दौरान नदी में डूबने से किशोर की मौत
Published by : RATNESH KUMAR SHARMA Updated At : 22 Aug 2025 8:19 PM
भगवानपुर. भगवानपुर थाना क्षेत्र के असदपुर सतपुरा गांव में नदी की धारा में रील्स बनाने के दौरान करीब एक सोलह वर्षीय युवक का वाया नदी में डूबने से मौत हो
भगवानपुर. भगवानपुर थाना क्षेत्र के असदपुर सतपुरा गांव में नदी की धारा में रील्स बनाने के दौरान करीब एक सोलह वर्षीय युवक का वाया नदी में डूबने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान पातेपुर थाना क्षेत्र के सिमरबाड़ा गांव निवासी प्रमोद राम के करीब सोलह वर्षीय पुत्र शिव शंकर राम के रूप में की गयी. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक अपने मां के ननिहाल असदपुरा सतपुरा गांव निवासी इन्द्र देव वारिसपुरी उर्फ कवि के यहां रहता था. घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर गांव के तीन-चार युवक वाया नदी में नहाने और तैरने के रील्स बना रहे थे. इसी दौरान शिव शंकर राम पानी के तेज धार में जाने के कारण डूब गया. शिवशंकर को डूबते देख साथियों ने चिल्लाना शुरू किया. देखते ही देखते काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गये. काफी मशक्कत से स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब दो घंटे के खोजबीन के बाद शव नदी से बाहर निकाला गया. परिजनों मामले की सूचना डायल 112 की पुलिस एवं भगवानपुर थाने काे दी. सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया. लेकिन, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया. थानाध्यक्ष भगवानपुर सत्येन्द्र कुमार सत्यार्थी ने बताया कि नदी में स्नान करने के दौरान एक युवक की मौत हो गयी. परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










