Giridih News :फरार मुखिया की गिरफ्तारी की मांग, छह को सरिया थाना का घेराव

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

<P>कहा कि मंदरामो (पश्चिम) मुखिया इंद्रा देवी पर सरिया थाना कांड संख्या 179/25 के तहत हत्या का मामला दर्ज है. घटना के छह माह बीत जाने के बाद भी पुलिस

विज्ञापन

कहा कि मंदरामो (पश्चिम) मुखिया इंद्रा देवी पर सरिया थाना कांड संख्या 179/25 के तहत हत्या का मामला दर्ज है. घटना के छह माह बीत जाने के बाद भी पुलिस फरार मुखिया को गिरफ्तार नहीं कर पायी है. साथ ही सरिया प्रखंड के उप प्रमुख रामदेव यादव पर भी जमीन हड़पने और हथियार बंद लोगों से मजदूरों को मारने का मुकदमा दर्ज है. पुलिस इस पर भी कोई ठोस पहल नहीं कर रही है. दोनों मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग रखी. छह अप्रैल को सरिया थाना घेराव का सूचना भी दी गयी.

एसडीपीओ को सौंपा ज्ञापन

इस संबंध में एसडीपीओ ज्ञापन भी सौंपा गया है. प्रतिनिधिमंडल में माले के राज्य कमिटी सदस्य भोला लाल मंडल, पवन महतो, लक्ष्मण मंडल, नकुल मंडल, नीरज कुमार समेत अन्य शामिल थे.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola