मटका फोड़ प्रतियोगिता के साथ गणेश महोत्सव का समापन

Edited by SHUBHASH BAIDYA
Updated:
विज्ञापन

मटका फोड़ प्रतियोगिता के साथ गणेश महोत्सव का समापन

विज्ञापन

अमरपुर. शहर में चार दिनों से चल रहे गणेश पूजा महोत्सव का समापन मटका फोड़ प्रतियोगिता के साथ शनिवार की रात्रि में हुआ. यंग बैचलर एसोसिएशन द्वारा रात में भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जित की गयी. विसर्जन जुलूस सरस्वती पुस्तकालय परिसर से निकल कर बंगाली टोला, प्रखंड मुख्यालय, गोला चौक, बस स्टैड, पुरानी चौक, मोदी टोला होते हुए चंसार पोखर पहुंची. इस दौरान गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे के साथ प्रतिमा विसर्जित की गयी. इसके बाद मटका फोड़ कार्यक्रम शुरू हुआ. हालांकि कार्यक्रम को लेकर पूजा समिति एवं स्थानीय प्रशासन के बीच बातचीत के बाद पुलिस-प्रशासन ने रात 9 से 11 बजे तक कार्यक्रम करने की अनुमति दी. मटका फोड़ में चार टीमों ने हिस्सा लिया. जिसमें युवक ग्रुप डुमरामा, डेंगू ग्रुप दिग्घी पोखर, आजाद ग्रुप बैदाचक एवं टाइगर ग्रुप सलेमपुर शामिल हुये. चारों टीमों के सदस्यों ने काफी प्रयास किया. किसी को भी सफलता नहीं मिल सकी. स्थानीय प्रशासन द्वारा दिये गये समय के आधार पर रात के 11 बजते ही पूजा समिति के सदस्यों ने मटका उतार कर उसे फोड़ने की औपचारिकता पूरी की. अमरपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ मृणाल शेखर ने चारों टीमों के बीच पुरस्कार की राशि बराबर हिस्से में बांट दिया. कार्यक्रम में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के हजारों लोगों की भीड़ मौजूद थी. जिससे सड़क जाम की स्थिति बन गयी. मौके पर पूर्व प्रत्याशी ने कहा कि वह अपने अमरपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए प्रयत्नशील हैं. अमरपुर में विकास के कई काम ऐसे हैं, जिन्हें करना जरूरी है. इस मौके पर समाजसेवी राजेश कुमार साहा, पूजा समिति के प्रदीप गांय, सुजीत कसेरा, विनीत साह, मनीष साह, गौतम मोदी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola