बिसनपुर मौजा में जमीन अधिग्रहण के खिलाफ किसानों की बैठक, राजद नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 01 Sep 2025 7:16 PM

विज्ञापन

राजद जिला उपाध्यक्ष कारी प्रसाद यादव ने कहा कि सरकार एक ओर सबको घर देने की बात करती है,

विज्ञापन

पिपरा प्रखंड के बिसनपुर मौजा में सरकार द्वारा किए जा रहे 248 एकड़ भूमि के अधिग्रहण के विरोध में रविवार को रैयतदारों और भूमालिकों की एक बैठक आयोजित की गई. यह बैठक राजकुमार मेहता के आवास पर हुई, जिसकी अध्यक्षता किसान अर्जुन कुमार मेहता ने की. बैठक में बड़ी संख्या में पीड़ित किसान उपस्थित थे और राजद के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए. सभा को संबोधित करते हुए राजद के प्रदेश महासचिव यदुवंश कुमार यादव ने कहा कि सरकार जल्दबाजी और धोखे से जमीन अधिग्रहण कर यहां के लोगों को बेघर करने की खतरनाक साजिश रच रही है. घनी आबादी वाले बिसनपुर में अधिग्रहण का कोई औचित्य नहीं है, क्योंकि यहां के अधिकांश लोग छोटे किसान हैं. राजद जिला उपाध्यक्ष कारी प्रसाद यादव ने कहा कि सरकार एक ओर सबको घर देने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर बसी-बसाई जमीन से लोगों को उजाड़ने की योजना बना रही है. सरकार को चाहिए कि बंजर या कम उपजाऊ भूमि का अधिग्रहण करे. वहीं, राजद नेता प्रदीप यादव ने आरोप लगाया कि सरकार पिछवाड़े से जमीन लेकर पूंजीपतियों को सौंपने की साजिश कर रही है. अधिग्रहण की जा रही जमीन पर करीब 250 से अधिक घर बसे हुए हैं और यह बेहद उपजाऊ भूमि है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसान न तो अपनी जमीन देंगे और न ही मुआवजा लेंगे. राजद इस मुद्दे पर बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी. सभा को युवा प्रखंड अध्यक्ष दिनेश यादव, प्रभाकर प्रसाद, सोनू चौधरी, उपमुखिया सुरेश मेहता, वार्ड सदस्य मो. बिको, पप्पू शाह, अरविंद दास, महादेव मेहता, वैद्यनाथ साह, ब्रह्मदत्त पंडित, विष्णुदेव शाह, रामदत्त राय, रणजीत मेहता, मो. शमी खां, जगदीश मेहता समेत कई नेताओं ने संबोधित किया. बैठक में मो अलाउद्दीन, रामदेव यादव, अर्जुन मेहता, मो. कलीमुद्दीन, सुरेंद्र पासवान, ललित राम, प्रदीप मेहता सहित सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola