ऑटो चालक के निधन से परिजन व ग्रामीणों में मातम

Updated:
विज्ञापन

ऑटो चालक के निधन से परिजन व ग्रामीणों में मातम

विज्ञापन

महिषी. क्षेत्र के महिसरहो पंचायत के सरौनी निवासी पृथ्वी चौपाल के पुत्र ऑटो चालक सुगंधित चौपाल का शनिवार की शाम रोड नंबर 17 बलुआहा गंडोल पथ के मुरली मोड़ के समीप ऑटो क्रेटा कार की टक्कर में घटना स्थल पर ही निधन हो गया. सीएचसी में सुगंधित को मृत घोषित किया गया. देर शाम स्थानीय लोगों द्वारा पहचान किये जाने के बाद थानाध्यक्ष जय शंकर कुमार ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. युवक के असामयिक निधन से परिजन व ग्रामीणों में मातम का माहौल बना है. स्थानीय मुखिया रीना देवी, जदयू पूर्व प्रत्याशी राजकुमार साह, पूर्व मुखिया व राजद के वरिष्ठ नेता ललित कुमार, पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र साह सहित अन्य ने अंचल व जिला प्रशासन से परिजनों को मुआवजा भुगतान किये जाने की मांग की है. नव पदस्थापित थानाध्यक्ष ने किया योगदान सत्तरकटैया . बिहरा थाना में नव पदस्थापित थानाध्यक्ष के रूप में शशि कुमार राणा ने रविवार को योगदान किया. योगदान लेने के बाद उन्होंने कहा की अपराध नियंत्रण, शराब कारोबारियों पर शिकंजा व क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करना पहली प्राथमिकता होगी. पटना से ट्रांसफर होकर आए नव पदस्थापित थानाध्यक्ष योगदान लेने के बाद फील्ड विजिट में निकल गये. वहीं क्षेत्र वासियों की नजर नये थानाध्यक्ष के कार्यशैली पर टिकी हुई है. मौके पर पूर्व थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला सहित अन्य कर्मी व पदाधिकारी मौजूद थे. 71 लीटर प्रतिबंधित कफ सीरप बरामद, मामला दर्ज महिषी. गुप्त सूचना के आलोक में थानाध्यक्ष जय शंकर कुमार के निर्देश पर क्षेत्र के पस्तवार निवासी भवेश पासवान के बासा से तलाशी अभियान में तीन बोरियों में बंद एक सौ एमएल का 710 बोतल प्रतिबंधित कफ सीरप बरामद किया गया. कारोबारी के विरुद्ध उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम में मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola