एसडीओ ने विधि व्यवस्था के मद्देनजर धरनी पहाड़ का किया निरीक्षण

Updated at : 30 Jul 2025 5:00 PM (IST)
विज्ञापन
एसडीओ ने विधि व्यवस्था के मद्देनजर धरनी पहाड़ का किया निरीक्षण

संवाददाता, पाकुड़. एसडीओ साइमन मरांडी ने जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर की दूर स्थित धरनी पहाड़ का बुधवार को निरीक्षण किया. इस दौरान जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार व

विज्ञापन

संवाददाता, पाकुड़. एसडीओ साइमन मरांडी ने जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर की दूर स्थित धरनी पहाड़ का बुधवार को निरीक्षण किया. इस दौरान जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार व एसडीओ कार्यालय कर्मी जयप्रकाश आजाद भी थे. एसडीओ ने सावन की अंतिम सोमवारी को ध्यान में रखते हुए धरनी पहाड़ पर विधि-व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि सावन की प्रत्येक सोमवारी को धरनी पहाड़ स्थित शिव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलार्पण के लिए जाते हैं. इसी के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण के लिए जायजा लिया गया. धरनी पहाड़ पर्यटन के नजरिये से काफी समृद्ध इलाका है. यहां ट्रैकिंग सहित अन्य पर्यटन गतिविधियों की काफी संभावना है. मालूम हो कि धरनी पहाड़ हिरणपुर प्रखंड की केंदुआ पंचायत पहाड़िया बहुल गांव है. 2500 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस गांव में 200 पहाड़िया परिवार निवास करते हैं. यहां 100 वर्ष पुराना एक शिव मंदिर है. इस मंदिर की काफी मान्यता बताई जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola