अधिक से अधिक संख्या में कलाकारों के पंजीयन पर दिया बल

Updated:
विज्ञापन

जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पाने के लिए कलाकारों का पंजीयन आवश्यक है

विज्ञापन

सुपौल. कलाकारों का सम्मान बिहार की शान अभियान के तहत रविवार को जिले के त्रिवेणीगंज प्रखंड में स्थानीय कलाकारों के साथ बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने उपस्थित कलाकारों को संबोधित करते हुए अधिक से अधिक संख्या में कलाकारों के पंजीयन कराने पर जोर दिया. बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना एवं मुख्यमंत्री गुरु-शिष्य परंपरा योजना जैसी योजनाएं कलाकारों के हित में चलाई जा रही हैं, जिनसे उन्हें आर्थिक व सामाजिक रूप से लाभ मिलेगा. साथ ही जिला स्तरीय उत्सव महोत्सव में अधिक से अधिक कलाकारों की भागीदारी सुनिश्चित कराने पर भी बल दिया गया. जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पाने के लिए कलाकारों का पंजीयन आवश्यक है. उन्होंने उपस्थित कलाकारों से आग्रह किया कि वे अन्य कलाकारों को भी प्रेरित करें. ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़कर लाभ उठा सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola