Samastipur: खो-खो प्रतियोगिता में खोकसाहा को एकडारा ने किया पराजित

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के मानारायटोल स्थित अपग्रेड उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता संपन्न हुई.

विज्ञापन

विभूतिपुर . प्रखंड के मानारायटोल स्थित अपग्रेड उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता संपन्न हुई. इसमें रनिंग, कबड्डी, खो-खो एवं लेख प्रतियोगिता हुई. रनिंग में सुमन कुमार प्रथम, अनिरुद्ध कुमार द्वितीय व अंकित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. खो-खो में एकडारा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खोकसाहा की टीम को पराजित कर विजय हासिल किया. उउमावि मानारायटोल की कक्षा 9 की बालिकाओं ने कक्षा 10वीं की बालिकाओं को 25 अंकों के अंतर से हराकर विजयी रही. ग्रामीण प्रतिभा केंद्र द्वारा आयोजित मेजर ध्यानचंद चार दिवसीय हर गली खेल जागरूकता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. युवाशाला के फाउंडर विकास कुमार ने बताया कि कला, संस्कृति और खेल-कूद को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर किया जा रहा है. इससे पूर्व उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष शशिधर झा व महामंत्री अरविंद कुमार कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा, हर्षप्रिय रंजन, सुजीत, अशुतोष, विवेक, धीरज, सत्यम, रामबाबू दास आदि थे. आयोजन को सफल बनाने में हाई स्कूल नरहन के अरविंद कुमार दास, मिश्रौलिया के एचएम अनिल कुमार एवं राम कुमारी देवी की भूमिका अहम रही. स्वागत मेजबान स्कूल के एचएम ललन कुमार सिंह ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola