एक राष्ट्र, एक चुनाव के समर्थन में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन किया प्रेषित
Updated at : 09 May 2025 5:42 PM (IST)
विज्ञापन

<P><H2>संवाददाता, पाकुड़. </H2>गैर सरकारी संस्था आइडियल के सचिव संजय कुमार की अध्यक्षता में पाकुड़ नगर के अपर्णा मार्केट कॉम्प्लेक्स में गुरुवार को "एक राष्ट्र, एक चुनाव " विषय
विज्ञापन
संवाददाता, पाकुड़.
गैर सरकारी संस्था आइडियल के सचिव संजय कुमार की अध्यक्षता में पाकुड़ नगर के अपर्णा मार्केट कॉम्प्लेक्स में गुरुवार को “एक राष्ट्र, एक चुनाव ” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया में सुधार, संसाधनों की बचत और लोकतंत्र को और अधिक प्रभावी एवं समर्पित बनाना था. संगोष्ठी में भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय, प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी अनुग्रहित प्रसाद साह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शबरी पाल, निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष संपा साहा आदि मौजूद रहे. प्रमुख वक्ताओं ने विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए. इस दौरान महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन में ज्ञापन प्रेषित किया गया. आइडियल संस्था के सचिव संजय कुमार ने एक राष्ट्र, एक चुनाव को राष्ट्र की अखंडता के लिए जरूरी बताया. कहा कि देश की इतनी बड़ी आबादी को बार-बार चुनाव में नहीं झोंका जा सकता. चुनावों में होने वाले भारी-भरकम खर्च को लेकर कहा कि बार-बार चुनाव होने से बहुत अधिक धन का व्यय होता है, जितना देश का शिक्षा बजट है उसका आधा चुनावों में खर्च हो जाता है. आपातकाल और बाद में कई लोकसभाओं और विधानसभाओं के समयपूर्व विघटन ने एक साथ चुनाव की प्रथा को बाधित किया. उन्होंने एक साथ चुनाव के बहुत से फायदे गिनाए. कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक साह, मनोरंजन सरकार, सोहन मंडल, अधिवक्ता अजीत रविदास, सपन दुबे, हिसाबी राय, प्राची चौधरी, अधिवक्ता संजीत मुखर्जी, अनामिका कुमारी, निधि गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




