13 पशुओं के साथ आठ गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

Updated at : 01 Sep 2025 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
13 पशुओं के साथ आठ गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

13 पशुओं के साथ आठ गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

विज्ञापन

गिरफ्तार, भागलपुर, खगड़िया व कटिहार के हैं रहनेवाले कुरसेला थाना पुलिस ने एनएच 31 कुरसेला चौक से दो मालवाहक वाहनों से 13 पशुओं को बरामद किया है. पुलिस ने पशुओं को ले जाने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कुरसेला चौक पर वाहनों का जांच शुरू कर दी. वाहनों से पशुओं को ले जा रहे लोग पुलिस को देख कर भागने लगे. पुलिस बलों ने भागते लोगों को पकड़ कर गिरफ्तार कर थाना लाया. आरोपितों में शाहिद, मरैया, थाना परवत्ता जिला खगड़िया, राजेन्द्र कुमार, तेतमाकरारी, थाना परवत्ता जिला खगड़िया, दिलशान, मरैया थाना परवत्ता जिला खगड़िया, समीम अली, मरैया थाना परवत्ता जिला खगड़िया, एहसान मरैया थाना परवत्ता जिला खगड़िया सहित रुअफ, कुसियारी थाना पोठिया जिला कटिहार, आरिफ, साहिबगंज थाना विश्वविद्यालय भागलपुर, आजाद, साहिबगंज थाना विश्वविद्यालय भागलपुर शामिल है. पुलिस ने मालवाहक वाहनों से 13 पशुओं को बरामद करते हुए प्रयोग में लाये गये एक ट्रक, एक पिकअप वाहन को जब्त किया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध थाना में मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola