शिक्षा समाज में फैली बुराइयों को दूर करने का सबसे बड़ा माध्यम : सांसद

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 01 Sep 2025 10:59 PM

विज्ञापन

शिक्षा समाज में फैली बुराइयों को दूर करने का सबसे बड़ा माध्यम : सांसद

विज्ञापन

लातेहार ़ जिला मुख्यालय माको स्थित 100 बेड वाले बालिका छात्रावास गुरुकुल का उद्घाटन सोमवार को चतरा सांसद कालीचरण सिंह, लातेहार विधायक प्रकाश राम व जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया. जिला प्रशासन द्वारा गुरुकुल में निःशुल्क जेइइ तथा नीट कोचिंग की सुविधा भी प्रारंभ की गयी है. सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि यह छात्रावास ग्रामीण और वंचित तबके की मेधावी छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करेगा. उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज में फैली बुराइयों को दूर करने का सबसे बड़ा माध्यम है और इसके लिए सिर्फ शिक्षक ही नहीं बल्कि अभिभावकों को भी सहयोग देना चाहिए. उन्होंने छात्राओं को नियमित अध्ययन, अनुशासन और मेहनत को अपना मूल मंत्र बनाने की प्रेरणा दी. इस नये बालिका छात्रावास से लातेहार की छात्राओं को बेहतर शिक्षा और आत्मनिर्भर बनने का सुनहरा अवसर मिलेगा. विधायक प्रकाश राम ने कहा कि गुरुकुल खुलने से स्थानीय बच्चों को काफी लाभ होगा और तकनीकी शिक्षा के माध्यम से छात्राएं अपना भविष्य उज्जवल बना सकती हैं. उन्होंने बताया कि लातेहार जिला पिछड़ा है, लेकिन इस छात्रावास में रहकर छात्राएं बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं. उद्घाटन के बाद सभी अतिथियों ने छात्रावास परिसर में पौधरोपण किया. इस मौके पर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, सांसद प्रतिनिधि अमलेश सिंह, विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत राजीव रंजन, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम कुमार साहू, जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola